क्रिकेट

KKR vs RR Flashback: राजस्थान के खिलाफ केकेआर के इन दो बल्लेबाजों ने मचाया था कहर, इस बार भी रहना होगा संभलकर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 11, 2023, 10:50 AM IST

KKR vs RR Flashback: इंडियन प्रीमियर लीग के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडिय में खेला जाएगा। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा। पिछले साल राजस्थान के खिलाफ कोलकात ने शानदार प्रदर्शन किया था।

Image

कोलकाता और राजस्थान के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

KKR vs RR Flashback: आईपीएल के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाा के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7. 30 बजे खेला जाएगा। यह स्टेडियम कोलकाता का होम ग्राउंड है। इसलिए इस मुकाबले में कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, आईपीएल के 16वे सीजन में कोलकाता का होम ग्राउंड पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। कोलकाता ने घर पर पांच मुकाबले खेलने उतरी है, लेकिन इसमें से सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है और तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी थी। होम ग्राउंड पर कोलकाता और राजस्थान मौजूदा सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी।

इसी बीच, पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो राजस्थान और कोलकाता आगे पीछे हैं । राजस्थान की टीम 11 मैच खेल चुकी है और 5 मुकाबले में जीत मिली, जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 10 अंक और 0.388 नेट रनरेट के साथ टेबल में पांचवें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता की बात करें तो टीम को कुल 11 मैचों में से 5 मैचों में जीज मिली है और 6 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। टीम 10 अंक और -0.079 नेट रनरेट के साथ छठे नंबर पर है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है।

रिंकू और नीतिश ने की थी अर्धशतकीय साझेदारी

पिछले सीजन की बात करें तो कोलकाता और राजस्थान के बीच दो मैच खेले गए थे। इसमें पहले मैच में राजस्थान को 7 विकेट से, जबकि दूसरे मैच में कोलकाता को 7 विकेट से जीत मिली थी। दूसरे मैच में नीतिश राणा और रिंकू सिंह ने शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई थी। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 66 रन की साझेदारी की थी। नीतिश ने 129.73 के स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 48 रन बनाए थे। इसी तरह रिंकू सिंह ने भी 182.61 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाए थे। मौजूदा सीजन में भी दोनों खिलाड़ियों का बल्ला जमकर चल रहा है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article