क्रिकेट

IPL 2026: ऑस्ट्रेलिया का पूर्व दिग्गज बना कोलकाता नाइट राइडर्स का नया सहायक कोच

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है।

Image

शेन वॉटसन (फोटो क्रेडिट KKR X)

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गुरुवार को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2026 में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपना सहायक कोच नियुक्त किया। वॉटसन ने 59 टेस्ट, 190 एकदिवसीय और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें उन्होंने 10,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए और सभी प्रारूपों में 280 से अधिक विकेट लिए।

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जीत चुके हैं खिताब

वॉटसन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'मैं कोलकाता को एक और खिताब दिलाने के लिए कोचिंग समूह और खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।' वॉटसन ऑस्ट्रेलिया की 2007 और 2015 में विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे। वह एक खिलाड़ी के रूप में 2008 से 2020 तक आईपीएल से भी जुड़े रहे। उन्होंने आईपीएल में 145 मैच खेले। वह राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की चैंपियन टीमों का हिस्सा भी रहे।

उनका अनुभव देगा तैयारी में बड़ा योगदान

केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा,'शेन वॉटसन का केकेआर परिवार में स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। एक खिलाड़ी और कोच के रूप में उनका अनुभव हमारी टीम की संस्कृति और तैयारी में बहुत योगदान देगा।'

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article