Karun Nair Injury: भारतीय क्रिकेट टीम कल (20 जून) से इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के नए चक्र की शुरुआत करेगी। हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के साथ ही भारत की युवा टीम की असली परीक्षा शुरू होगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन के संन्यास के बाद टीम इंडिया एक ट्रांजिशन फेज से गुजर रही है, और इस सीरीज में उनकी काबिलियत की जांच होगी। हालांकि इस मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है।
भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, और इस बार भी 'तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी' उनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी। हालांकि, भारतीय टीम में क्वालिटी की कमी नहीं है, और वह इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दे सकती है। टीम में करुण नायर को लगभग 8 साल बाद वापस बुलाया गया है, जबकि बल्लेबाजी क्रम में खाली हुए स्थानों को भरने के लिए साई सुदर्शन को भी पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।
करुण नायर हुए चोटिल
इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी करुण नायर प्रेक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पसली में चोट लगी है जिसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए। उनकी चोट कितनी गंभीर है इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है हालांकि अगर वे बाहर होते हैं तो ये टीम के लिए बड़ी झटका होगा क्योंकि करुण का फॉर्म शानदार रहा है। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों में ही 259 रन बना दिए हैं।
टीम कॉम्बिनेशन पर बड़ा फैसला
भारत के लिए सही कॉम्बिनेशन चुनना सीरीज जीतने की दिशा में अहम कदम होगा। टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिप्लेसमेंट ढूंढने की होगी। केएल राहुल को ओपनिंग या टॉप ऑर्डर में खेलने की संभावना है, जबकि शुभमन गिल को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद नंबर 3 और 6 की पोजीशन पर साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन और करुण नायर के बीच चयन होगा।
