क्रिकेट

विराट-गंभीर फाइट याद है न, पहली बार कपिल देव ने दी तीखी प्रतिक्रिया

आईपीएल 2023 में गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच मैदान में एक छोटी से लड़ाई हो गई थी। इस लड़ाई ने आईपीएल के खत्म होने के बाद भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस लड़ाई को लेकर पहली बार 1983 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव ने प्रतिक्रिया दी है।

Image

गौतम गंभीर और विराट कोहली (साभार-IANS ScreenGrab)

KEY HIGHLIGHTS
  • कपिल देव ने दी गंभीर-विराट फाइट पर प्रतिक्रिया
  • आईपीएल में गंभीर-विराट फाइट
  • इस घटना को बताया दर्दनाक

आईपीएल 2023 में जितनी चर्चा चेन्नई सुपर किंग्स के 5वें खिताब जीतने पर नहीं हुई थी, उससे ज्यादा विराट और गंभीर की फाइट ने सुर्खियां बटोरी। यह घटना 1 मई को हुए आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के खत्म होने के बाद घटी थी, जब दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से बीच मैदान भिड़ गए थे। हालांकि, इस लड़ाई की नींव रखी थी अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने, लेकिन फिर इस लड़ाई में काइल मेयर्स और गौतम गंभीर जैसे नाम जुड़ते चले गए। इस लड़ाई पर पहली बार 1983 वर्ल्ड कप के कप्तान कपिल देव ने प्रतिक्रिया दी है।

कपिल देव ने बताया इसे दर्दनाक

इस लड़ाई पर पहली बार 1983 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल ने प्रतिक्रिया दी और इसको काफी दर्दनाक बताया। उनसे दोनों के व्यव्हार को लेकर सवाल किया गया था। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा 'गंभीर एक लोकसभा सांसद हैं और उनका इस तरह का व्यव्हार शोभा नहीं देता है। उन्होंने आगे कहा कि बीसीआई को खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देनी चाहिए कि वह इस तरह के व्यव्हार से बचें।

उन्होंने कहा एक हमारे टॉप के बल्लेबाज हैं और दूसरे सांसद हैं। उनके बीच यह व्यव्हार ठीक नहीं है। हमने क्रिकेट के मैदान पर कई तरह की लड़ाईयां देखी है, लेकिन ऐसी लड़ाई कभी नहीं देखी। मेरा मानना है कि इस तरह की लड़ाई को हमेशा मैदान तक ही सीमित रखना चाहिए और इसे बाहर नहीं ले जाना चाहिए।

विराट और गंभीर के बीच हुए इस खींचतान की चर्चा आईपीएल खत्म होने के बाद भी खूब हुई थी। यहां तक कि गंभीर से इंटरव्यू में भी इसको लेकर सवाल पूछे गए थे, जिसमें गंभीर ने सफाई दी थी कि वह मैदान से बाहर एक अच्छे दोस्त हैं और ये केवल एक हिट ऑफ मोमेंट था।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article