क्रिकेट

NZ vs SA: सेमीफाइनल में केन विलियमसन ने रचा इतिहास, तोड़ दिया अपने पूर्व कप्तान का रिकॉर्ड

NZ vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मैच में केन विलियमसम मे इतिहास रच दिया। वह ऐसा करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बन गए। मैच से पहले वह 27 रन दूर थे। चैंपियंस ट्रॉफी में विलियमसन ने अपने पूर्व कप्तान को भी पीछे छोड़ दिया।

Image

केन विलियमसन (साभार-ICC)

NZ vs SA: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र और केन विलियमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली, इस दौरान केन विलियमसन के नाम एक ऐसी उपलब्धि जुड़ गई जो आज से पहले कोई भी कीवी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। उन्होंने इस मुकाबले में 91 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, वह इसको ज्यादा बड़ी पारी में बदल नहीं पाए और 94 गेंद में 102 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्हें मोल्डर ने एनगिडी के हाथों कैच कराया।

पहले कीवी बल्लेबाज बने विलियमसन

इस मैच से पहले विलियमसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19,000 रन पूरा करने से केवल 27 रन दूर थे, और उन्होंने जल्द ही इसे पूरा कर लिया और ऐसा करने वाले पहले कीवी खिलाड़ी बन गए। अब विलियमसन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19,076 रन हो गए हैं। किसी कीवी बल्लेबाज द्रारा बनाया गया यह सर्वाधिक रन है। विलियमसन ने 105 टेस्ट में 9,276 रन, 172 वनडे में 7,225 रन और 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 2,575 रन बनाए हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कीवी बल्लेबाज

इतना ही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भी केन विलियमसन ने स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़ दिया। इस मैच से पहले उन्हें 10 रन की दरकार थी। अब चैंपियंस ट्रॉफी में विलियमसन के नाम 10 मैच की 10 पारी में 534 रन बना लिए हैं। इससे पहले स्टीफन फ्लेमिंग के नाम 13 मैच की 13 पारी में 441 रन थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article