क्रिकेट

आईपीएल में खेलने से मिल जाता है ये बड़ा फायदा, रबाडा का बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 05:17 PM IST

Kagiso Rabada, IPL, India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही सीरीज के बीच दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज कगिसो रबाडा ने बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक आईपीएल में खेलने से भारतीय खिलाड़ियों और उनके खेल को समझने में आसानी मिलती है। रबाडा आईपीएल में एक सफल गेंदबाज हैं।

Image

कगिसो रबाडा (AP)

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने से भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है जिसे राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए आसानी से साझा किया जा सकता है।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिये खेलते हुए शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत में लोकप्रिय हो चुके रबाडा सफेद गेंद की श्रृंखला के लिये देश में मौजूद हैं।

उन्होंने श्रृंखला के पहले वनडे से पूर्व प्रसारणकर्ता से कहा, ‘‘भाग्यशाली हूं कि आईपीएल जैसी लीग में खेलने का मौका मिला जिससे श्रृंखला शुरू होने से पहले तैयारियों में मदद मिलती है। हम काफी खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलते हैं तो इससे उनके बारे में जानकारी अपनी टीम में साझा करना आसान हो जाता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्लेषण किया गया है और ऐसा किया जाना चाहिए। ’’ इस महीने के अंत में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी की अगुआई करने वाले रबाडा का मानना है, ‘‘टी20 और वनडे क्रिकेट एक समान ही हैं, बस वनडे इसका लंबा स्वरूप है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपनी रणनीति समान ही होती है और निश्चित रूप से टी20 की तुलना में वनडे में कम दबाव होता है, लेकिन मैं कहूंगा कि प्रक्रिया तो लगभग समान ही है। ’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article