क्रिकेट

448 मैच, 13000 से ज्यादा रन और 133 विकेट लेने वाले दिग्गज क्रिकेटर ने 17 साल बाद लिया रिटायरमेंट

Josh Cobb retirement from cricket: इंग्लिश क्रिकेटर जोश कोब जिन्होंने 17 साल तक घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता। अब उन्होंने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है। जोश कोब ने ना केवल घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Image

महान क्रिकेटर जोश कॉब ने लिया संन्यास (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • महान क्रिकेटर ने लिया संन्यास
  • इंग्लैंड के जोश कोब ने रिटायरमेंट का फैसला सुनाया
  • 17 साल लंबे करियर में प्रथम श्रेणी क्रिकेट के स्टार बने

क्रिकेट जगत में इंग्लैंड के क्रिकेटर जोश कोब एक जाना-माना नाम है, जिन्होंने 17 साल तक घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता। अब उन्होंने अपने पेशेवर क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है। जोश कोब ने ना केवल घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोब ने 448 प्रोफेशनल मैच खेले हैं और अपने करियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में की थी। जोश कोब ने अपने 17 साल के करियर में 13,000 से अधिक रन बनाए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी करते हुए 133 विकेट भी हासिल किए। कोब ने 2008 में 148 रन की शानदार पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

2008 में, 148 रन की शानदार पारी खेलकर उन्होंने सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने वारविकशायर एकेडमी में युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया, जिनमें से कई अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद, जोश कोब अब बॉयज एकेडमी के प्रमुख के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी निभाएंगे। इस नई भूमिका में, वह युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षित और मार्गदर्शन देंगे।

अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए जोश कोब ने कहा, "18 साल पहले जब मैंने क्रिकेट में कदम रखा था, तो यह सफर काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था, लेकिन पूरी तरह से सुखद रहा। मैं उन सभी का आभारी हूं, जिन्होंने इस यात्रा में मेरा साथ दिया और मेरे करियर में शानदार यादें दीं। क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया, जिसमें 18 साल की उम्र में लॉर्ड्स में पहला शतक और दो बार टी-20 ब्लास्ट फाइनल जीतने की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article