क्रिकेट

Jofra Archer: हैदराबाद के बल्लेबाजों के फेर में पड़े जोफ्रा आर्चर, बन गए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज

Jofra Archer: हैदराबाद और राजस्थान के मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। उन्होंने गुजरात के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब आईपीएल में वह सबसे महंगे गेंदबाज बन गए।

Image

जोफ्रा आर्चर (साभार-X)

Jofra Archer: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के दूसरे मुकाबले में जिस बात का डर था वहीं हुआ। मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच था। पिछले सीजन जिस तरह से सनराइजर्स हैदराबाद ने बैटिंग की थी, उसको देखते हुए फैंस को इस बार भी उनसे उसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद थी। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने उन्हें निराश नहीं किया और टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 286 रन बना डाले।

इस पारी की सबसे अहम कड़ी रहे ईशान किशन जिन्होंने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा। उन्होंने 47 गेंद में 106 रन की नाबाद पारी खेली। ईशान ने अपनी पारी में 11 चौके और 6 छक्के लगाए। हालांकि, हैदराबाद की इस विस्फोटक बल्लेबाजी की शुरुआत ट्रेविस हेड ने 31 गेंद में 67 की पारी खेली।

हैदराबाद के बल्लेबाजों ने लगाई राजस्थान की क्लास

हैदराबाद के बल्लेबाजों के सामने राजस्थान का हर गेंदबाज बेबस नजर आया है। राजस्थान की ओर से 6 गेंदबाजों को आजमाया गया और सभी ने 9 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाए। लेकिन सबसे ज्यादा धुलाई इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की हुई, जिन्होंने 19 की इकोनॉमी से रन लुटाए और 4 ओवर में 76 रन डे डाले।

जोफ्रा आर्चर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

इसके साथ ही जोफ्रा आर्चर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। आर्चर आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 73 रन लुटाए थे। लेकिन अब जोफ्रा आर्चर ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल इतिहास के 5 सबसे महंगे गेंदबाजी स्पेल:

  1. जोफ्रा आर्चर (आरआर) - 0/76 बनाम एसआरएच, 2025
  2. मोहित शर्मा (जीटी) - 0/73 बनाम डीसी, 2024
  3. बासिल थम्पी (एसआरएच) - 0/70 बनाम आरसीबी, 2018
  4. यश दयाल (जीटी) - 0/69 बनाम केकेआर, 2023
  5. रीस टॉपली (आरसीबी) - 1/68 बनाम एसआरएच, 2024
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article