क्रिकेट

ENG vs WI: जो रूट ने जड़ा करियर का 32वां शतक, बने टेस्ट में आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़कर कई धाकड़ प्लेयर्स की बराबरी कर ली लेकिन रनों की रेस में भी उन्होंने महेला जयवर्धने और शिवनारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़ दिया।

Image

जो रूट

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • जो रूट ने जड़ा करियर का 32वां टेस्ट शतक
  • नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में जड़ा सैकड़ा
  • टेस्ट में बने आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर

Joe Root 32nd Test Century: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 80 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 91 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने टेस्ट करियर का 32वां टेस्ट शतक भी 158 गेंद में शानदार चौके के साथ पूरा कर लिया। रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में स्टीव स्मिथ, स्टीव वॉ और केन विलियमसन की बराबरी पर पहुंच गए हैं। तीनों के खाते में 32 शतक दर्ज हैं। नॉटिंघम के मैदान पर यह रूट के बल्ले से निकला पांचवां टेस्ट शतक है। रूट 178 गेंद में 122 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें होल्डर ने मैकेंजी के हाथों कैच कराया।

जयवर्धने और चंद्रपॉल को छोड़ा पीछे

अपनी शतकीय पारी के दौरान रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने और शिवनारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़कर आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। अब वो विंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को रनों की रेस में पीछे छोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। रूट के खाते में खबर लिखे जाने तक 142 मैच की 260 पारियों में 49.95 के औसत से 11940* रन दर्ज हो गए हैं। इसमें 32 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं।

लारा को पछाड़ने से बस कुछ कदम दूर

श्रीलंका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने 149 मैच में 11,814 रन बनाए थे। वहीं वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल के खाते में 164 टेस्ट में 11,867 रन दर्ज हैं। ऐसे में अब रूट दोनों से आगे निकल गए हैं। महान ब्रायन लारा को टेस्ट क्रिकेट में रनों की रेस में पीछे छोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। लारा ने 131 टेस्ट में 11,953 रन बनाए हैं। खबर लिखे जाने तक रूट लारा के रिकॉर्ड को तोड़ने से 34 रन दूर थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article