क्रिकेट

IPL 2023: लखनऊ को लगा बड़ा झटका, चोट के काण आईपीएल के बाकी बचे मैचों से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 3, 2023, 01:27 PM IST

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट आईपीएल के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें रविवार को नेट्स में गेंदबाजी करने के दौरान चोट लग गई थी। यह टीम इंडिया के लिए भी बुरी खबर है।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. लखनऊ सुपर जायंट्स को लगा बड़ा झटका
  2. जयदेव उनादकट हुआ आईपीएल से बाहर
  3. प्रैक्टिस के दौरान लगी थी चोट

आरसीबी के खिलाफ चोटिल हुए केएल राहुल के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को एक और बड़ा झटक लगा है। दरअसल तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट बाकी बचे आईपीएल मैच से बाहर हो गए हैं। वह बाएं कंधे में चोट के कारण अब आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें यह चोट रविवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान लगी थी। वह नेट्स में पहली ही गेंद डाल रहे थे कि उनका बायां पैर नेट के ऊपर रखी रस्सी में फंस गया और वह गिर पड़े। इस दौरान उन्हें कंधे में चोट लगी।

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की मानें तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में 7 जून से शुरू होने वाले WTC Final से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

अब कहा जा रहा है कि वह अपनी चोट के स्कैन के लिए मुंबई जाएंगे जहां उनके साथ बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ भी होंगे। उसके बाद वहां से वह रिहैब के लिए बैंगलोर चले जाएंगे। वहीं से वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना होंगे।

आईपीएल 2023 में उनादकट का प्रदर्शन

इस सीजन आईपीएल में जयदेव उनादकट के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 3 मैच खेले जिसमें उन्होंने 8 ओवर की गेंदबाजी में 92 रन खर्च किए

आपको बता दें कि जयदेव उनादकट का बाहर जाना लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ-साथ टीम इंडिया के लिए भी बुरी खबर है क्योंकि लंदन ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में वह मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर के साथ तेज गेंदबाजी के विकल्प के तौर पर जाने वाले हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article