क्रिकेट

WI vs IND: जयदेव उनादकट मैदान पर उतरते ही बन गए यूनिक खिलाड़ी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 1, 2023, 09:18 PM IST

WI vs IND, Jaydev Unadkat Unique Player: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जयदेव उनादकट को भी टीम में शामिल किया गया है। वे मैदान पर उतरते ही यूनिक खिलाड़ी बन गए।

Image

जयदेव उनादकट। (फोटो - जयदेव उनादकट के ट्विटर से)

Photo : Twitter

WI vs IND, Jaydev Unadkat Unique Player: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विंडीज टीम ने भारतीय खिलाड़ियों को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इस दौरान भारतीय टीम के जयदेव उनादकट ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

9 साल 252 दिन बाद वनडे मैच खेलने उतरे

2010 में डेब्यू करने वाले स्टार गेंदबाज जयदेव उनादकट को विंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल किया गया। वे 9 साल 252 दिन पर वनडे मुकाबला खेलने उतरे। 31 साल के जयदेव ने 24 जुलाई 2013 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए वनडे में आखिरी मुकाबला 21 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। अब लंबे समय के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी किए हैं।

लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी

31 साल के जयदेव उनादकट लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रॉबिन सिंह के नाम था। जयदेव उनादकट (2013-23) की 9 साल 252 दिन बाद टीम में वापसी हुई है। इसी तरह रॉबिन सिंह की बात करें तो वे (1989-96) 7 साल 230 दिन बाद वापसी किए थे। इसी तरह अमित मिश्रा (2003-09) 6 साल 160 दिन, पार्थिव पटेल (2004-10) 6 साल 133 दिन और रॉबिन उथप्पा (2008-14) 5 साल 344 दिन बाद वनडे टीम में वापसी किए थे।

जयदेव का ऐसा रहा है प्रदर्शन

जयदेव उनादकट ने 16 दिसंबर 2010 को टेस्ट फॉर्मे ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, उनको किसी भी फॉर्मेट में ज्यादा मौका नहीं मिला। जयदेव ने 4 टेस्ट की 7 पारियों में 2.92 की इकोनॉमी से 3 विकेट चटकाए हैं। इसी तरह वनडे की बात करें तो 7 वनडे में 4.01 की इकोनॉमी से 8 विकेट और 10 टी20 मुकाबले में 8.68 की इकोनॉमी से 14 विकेट चटकाए हैं। वहीं, जयदेव को सिर्फ टेस्ट में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने 4 टेस्ट मैचों के 5 पारियों में कुल 36 रन बनाए हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article