क्रिकेट

बहस नहीं होनी चाहिए, रोहित-विराट के वनडे वर्ल्ड कप पर रहाणे ने जो कहा गिल-गंभीर को सुनना चाहिए

अजिंक्य रहाणे ने रोहित और विराट कोहली के वनडे भविष्य पर प्रतिक्रिया दी है। एक बातचीत में बताया कि रोहित के वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर चर्चा भी नहीं की जानी चाहिए। उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2027 में होगी।

Image

विराट और रोहित (साभार-X)

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में रोहित की शतकीय पारी आने से पहले ऐसा माहौल बनाया गया कि यह हिटमैन का आखिरी वनडे मैच हो सकता है। हालांकि, इसके पीछे किसका दिमाग था, ये राज सामने नहीं आया, लेकिन यह सच है कि रोहित-विराट के वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर चर्चा तब तक होती रहेगी जब तक वर्ल्ड कप हो नहीं जाता। अब इस बहस में अजिंक्य रहाणे की एंट्री भी हो गई है, जिन्होंने रोहित-विराट के वनडे भविष्य पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस से एक बातचीत में बताया कि रोहित के वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर चर्चा भी नहीं की जानी चाहिए। उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत टीम इंडिया को वर्ल्ड कप 2027 में होगी।

उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को यह बताना जरूरी है कि वह 2027 वनडे विश्व कप खेलेंगे। “पिछले कई सालों में उनके योगदान को देखिए। यह शानदार रहा है। विश्व कप में ऐसे खिलाड़ी के अनुभव की ज़रूरत होती है। इस बारे में कोई बहस नहीं होनी चाहिए। आप इसे हर सीरीज के हिसाब से नहीं देख सकते क्योंकि वह बहुत बड़े खिलाड़ी हैं।

यह बहस तब की जा रही है जब पिछले कुछ महीनों में रोहित के प्रदर्शन और पावरप्ले में उनके स्ट्राइक रेट पर चर्चा हो रही है। टीम इंडिया को देश से बाहर खेले गए पिछले 9 मैच में से 6 में हार का सामना करना पड़ा है।

रहाणे ने रोहित के बारे मे कहा 'क्रिकेट लय का खेल है, चाहे आप युवा हों या अनुभवी। उनकी प्रतिभा पर कोई बहस नहीं होनी चाहिए। अगर वह 2027 विश्व कप खेलना चाहते हैं, तो उन्हें खेलना चाहिए। उनकी लगन और रवैये पर कोई संदेह नहीं किया जा सकता। प्रदर्शन ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन उनका अनुभव महत्वपूर्ण मैचों में काम आ सकता है।” उन्होंने विराट कोहली के बारे में भी यही कहा 'हमें उन्हें स्वतंत्र छोड़ देना चाहिए और वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलने देना चाहिए।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article