क्रिकेट

Jasprit Bumrah Fitness Update: जानिए कैसा है जसप्रीत बुमराह की चोट का हाल, क्यों जाना पड़ा था स्कैन के लिए अस्पताल?

सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया है कि उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल क्यों जाना पड़ा।

Image

जसप्रीत बुमराह

Photo : AP

सिडनी: रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की सिडनी टेस्ट में कमान संभाल रहे स्टार तेज गेंदबाज चोटिल हो गए। मैच के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में बुमराह केवल एक ओवर डालने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए। ऐसे में विराट कोहली ने टीम की कमान संभाली। अन्य गेंदबाजों ने बुमराह की कमी नहीं महसूस होने दी और ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ढेर कर दिया।

बुमराह का हुआ स्कैन

इसी दौरान खबर आई की बुमराह मेडिकल टीम के साथ स्कैन के लिए गए। टीम मैनेजमेंट बुमराह को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। ऐसे में उनकी चोट का आकलन करना जरूरी था। भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तबतक बुमराह वापस लौट आए थे। हालांकि बीसीसीआई ने उनकी चोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान मैच के दौरान जारी नहीं किया है।

हर कोई जानना चाहता है चोट का हाल

हर कोई बुमराह की चोट के बारे में जानने के लिए बेकरार है। क्योंकि सीरीज में 32 विकेट ले चुके बुमराह इस अहम मुकाबले में भारत की जीत के लिए सबसे अहम किरदार हैं। अगर बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं तो भारतीय टीम के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

बुमराह की पीठ में है जकड़न, बीसीसीआई जारी करेगा बयान

बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर बुमराह के बारे में कोई अपडेट जारी नहीं किया है। सिडनी में मौजूद टाइम्स नाउ संवाददाता अंकन कर के मुताबिक बुमराह की पीठ में जकड़न है। प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया कि बुमराह की पीठ में जकड़न है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम जल्दी ही उनकी फिटनेस पर अपडेट जारी करेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह बल्लेबाजी करने के लिए तो फिट हैं लेकिन वो गेंदबाजी करेंगे या नहीं इस बारे में फैसला रविवार सुबह किया जाएगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article