क्रिकेट

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह बने पिता, बेटे अंगद का दुनिया में ऐसे किया स्वागत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 11:33 AM IST

Bumrah Blessed With Baby Boy: जसप्रीत बुमराह ने बताया है कि अब उनका छोटा परिवार बड़ा हो गया है। बुमराह पिता बन चुके हैं और उन्होंने अपने बेटे का नाम अंगद रखा है। उन्होंने अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। सोमवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले बुमराह अचानक स्वदेश लौट आए।

Image

जसप्रीत बुमराह ने बेटे अंगद का दुनिया में किया स्वागत।

Jasprit Bumrah News: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जिंदगी में नई खुशी ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। बुमराह ने पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने अपनी बेटे का नाम अंगद रखा है।

बुमराह ने बेटे का दुनिया में ऐसे किया स्वागत

जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा कि 'हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद, जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लेकर आएगा उसका इंतजार नहीं कर सकते।'

नेपाल के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई लौटे बुमराह

सोमवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह अचानक स्वदेश लौट आए। उन्होंने घर वापसी के लिए बीसीसीआई से अनुमति ली है। पिता बनने से पहले वो आनन-फानन में मुंबई वापस लौट आए। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन भी लंबे समय से नजर नहीं आई थीं। बुमराह और संजना मार्च, 2021 को विवाह बंधन में बंधे थे। अब दो साल बाद उनके घर में किलकारी गूंजी है।

फिलहाल जसप्रीत बुमराह मुंबई में हैं और अपने पिता बनने की खुशी मना रहे हैं। नेपाल के खिलाफ मैच में वो नजर नहीं आएंगे। जानकारी के अनुसार अब बुमराह एशिया कप में सुपर-4 के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article