क्रिकेट

IPL 2026: एशेज में बल्लेबाजी का श्रेय आईपीएल को, इंग्लैंड युवा स्टार ने खोला राज

इंग्लैंड के युवा स्टार जैकब बेथेल ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में 40 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर पटखनी दी। हालांकि, एशेज सीरीज पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया।

Image

जैकब बेथल (साभार-IPL)

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल ने कहा है कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलने से उन्हें एमसीजी में एशेज पदार्पण करते हुए दबाव से निपटने में मदद मिली। बाएं हाथ के 22 साल के बल्लेबाज बेथेल ने 40 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेली जिससे इंग्लैंड ने 175 रन का लक्ष्य हासिल करके चौथा एशेज टेस्ट जीत लिया और ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 18 मैच से चले आ रहे जीत के सूखे को खत्म किया।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने बेथेल के हवाले से कहा, ‘‘मैं काफी नर्वस था। लोगों की वजह से नहीं, बस मौके की वजह से। लेकिन मैंने भारत में खेला है जहां ऐसा लगता है कि 1,60,000 लोग देख रहे हैं। यह माहौल शानदार था और जीत हासिल करना और योगदान देकर अच्छा लगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में मैंने सिर्फ दो मैच खेले लेकिन हर मैच और हर मौके पर... निश्चित रूप से यह जानना कि ऐसी स्थिति और माहौल में मैं क्या कर सकता हूं।’’

बेथेल ने कहा, ‘‘चिन्नास्वामी में संभवत: 50,000 लोगों के सामने खेलने के बाद, जो 1,00,000 जैसा लग रहा था, इस मैच में आने के बाद मेरा आत्मविश्वास निश्चित रूप से बहुत अधिक था।’’ बेथेल ने पिछले सत्र में आरसीबी के लिए सिर्फ दो मैच खेले थे जिसमें उन्होंने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 33 गेंद में 55 रन बनाए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article