क्रिकेट

World Cup 2023: इजरायल के राजदूत ने किया विश्व कप फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ा ऐलान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 18, 2023, 12:41 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले से पहले भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने एक स्पेशल कॉन्टेस्ट का ऐलान किया है।

Image

इजरायली राजदूत नाओर गिलोन और भारतीय टीम

Photo : AP

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम 10 मैच में से 10 में जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंची है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धीमी शुरुआत करते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार फाइनल में प्रवेश किया है। पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी। ऐसे में भारतीय टीम के चैंपियन बनने की आस डढ़ अरब भारतीय कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उन्हें विदेशी समर्थन भी मिल रहा है।

इजरायली दूतावास ने शुरू किया कॉन्टेस्ट

हमास के साथ लड़ाई में उलझे इजरायल के भारत में राजदूत नाओर गिलोन ने विश्व कप फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेट प्रशसंकों के लिए एक स्पेशल कॉन्टेस्ट का ऐलान किया है। इस कॉन्टेस्ट के बारे में ट्वीट करते हुए भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा, विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। मुकाबले में हम टीम इंडिया का समर्थन करेंगे।

प्रदर्शित करें भारत-इजरायल संबंधों की प्रगाढ़ता

उन्होंने इसके बाद कहा, आप अपनी जर्सी में भारत-इजरायल के बीच मजबूत संबंधों का प्रदर्शन कलात्मक अंदाज में अपनी जर्सी पर करें और हमारे साथ साझा करें। 15 भाग्यशाली लोगों को स्पेशल पर्सनालइज्ड जर्सी दी जाएगी जो कि टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों का समर्थन करेगी। चक दे इंडिया!

#JerseyArt के साथ तस्वीर करना होगी साझा

पुरस्कार जीतने के लिए भारत-इजरायल संबंधों की प्रगाढ़ता को प्रदर्शित करने वाली तस्वीर को भारत में इजरायली दूतावास के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर हैश टैग #JerseyArt के साथ साझा करना होगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article