क्रिकेट

पंत के बल्ले से आई ईशान की पहली फिफ्टी, बल्लेबाजी में भी काम आई ऋषभ की सलाह

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 24, 2023, 08:35 AM IST

त्रिनिदाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ईशान किशन ने अपने टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी जड़ दी है। उनकी इस पारी में ऋषभ पंत की झलक भी दिखी। इतना ही नहीं वह पंत के बल्ले से बल्लेबाजी कर रहे थे और मैच के बाद उन्होंने ऋषभ को याद करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया।

Image

ईशान किशन (साभार-AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • पंत के बल्ले से ईशान की पहली टेस्ट फिफ्टी
  • मैच के बाद पंत को कहा शुक्रिया
  • त्रिनिदाद टेस्ट में मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

पोर्ट ऑफ स्पेन त्रिनिदाद में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के लिए अब टीम इंडिया को आखिरी दिन केवल 8 विकेट की दरकार है, जबकि वेस्टइंडीज के सामने 289 रन बनाने का कठिन टास्क है। इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर घोषित कर दी और वेस्टइंडीज को चौथी पारी में 365 रन का लक्ष्य दिया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। तेजनारायण चंद्रपॉल 24 और ब्लैकवुड 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

ईशान ने जड़ा मेडन हाफ सेंचुरी

इससे पहले लगातार 3 पारियों में कुछ खास नहीं कर पाने वाले ईशान किशन का चौथी पारी में आखिरकार बल्ला चला और उन्होंने 34 गेंद पर ताबड़तोड़ 52 रन की पारी खेल दी। उनकी पारी में ऋषभ पंत की झलक दिखी। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इतना ही नहीं वह पंत के बल्ले से ही बल्लेबाजी कर रहे थे।

बैट पोजिशन ठीक करने में पंत को क्रेडिट

इतना ही नहीं ईशान किशन ने यह भी बताया कि कैसे ऋषभ पंत ने उनके बैट पोजिशन को ठीक करने में मदद की। उन्होंने कहा 'यहां आने से पहले जब हम एनसीए (NCA) में थे तो और प्रैक्टिस कर रहे थे तो उसने मेरी बैट पोजिशन को लेकर थोड़ी सलाह दी थी। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।'

ईशान ने मैच में टीम इंडिया की स्थिति को लेकर कहा कि हम मैच में आगे हैं और आखिरी दिन शुरुआत में जल्दी विकेट लेने की कोशिश करेंगे। हमेशा से टेस्ट क्रिकेट खेलने मेरा सपना रहा था। इसके लिए मैं अपने माता-पिता को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article