क्रिकेट

WI vs IND: इशान किशन ने इस मामले में धोनी की बराबरी की, देखें क्या है अनोखा रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 1, 2023, 08:40 PM IST

WI vs IND, Ishan Kishan vs MS Dhoni: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन का बल्ला जमकर चला। उन्होंने एक रिकॉर्ड के मामले में एमएस धोनी की बराबरी कर ली।

Image

इशान किशन।

Photo : AP

WI vs IND, Ishan Kishan vs MS Dhoni: भारत और वेस्टइंडीज के बीच का तीसरा वनडे मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। यह मुकाबला निर्णायक मुकाबला भी है। तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस हार कर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। वहीं, इशान किशन शतक से चूक गए। उन्होंने 120.31 की स्ट्राइक रेट से 64 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रन बनाए।

विंडीज में इशान का बल्ला जमकर चला

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज इशान किशन का वेस्टइंडीज में जमकर बल्ला चला। उन्होंने विंडीज के खिलाफ एक और अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके घर में लगातार चौथा अर्धशतक है। इससे पहले इशान ने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा था। इसके बाद पहले वनडे में 52 रन, जबकि दूसरे वनडे में 55 रन की शानदार पारी खेली थी।

इशान ने विंडीज में धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 25 साल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी की। इशान ने वेस्टइंडीज में वनडे में भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ऐसा तीसरी बार किया और धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्टइंडीज में तीन बार 50+ स्कोर कर चुके हैं। वहीं, पार्थिव पटेल और संजू सैमसन एक-एक बार ऐसा कर चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article