क्रिकेट

WI vs IND: इशान और गिल की जोड़ी ने रचा इतिहास, विंडीज में ऐसा करने वाले पहले जोड़ीदार बने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 1, 2023, 10:57 PM IST

WI vs IND, Ishan Kishan vs Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी टीम इंडिया ने 46 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है।

Image

इशान किशन और शुभमन गिल।

Photo : AP

WI vs IND, Ishan Kishan vs Shubman Gill: भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। टीम के ओपनिंग जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। वेस्इंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले की तरह तीसरे और सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और धाकड़ बल्लेबाज को विराट कोहली को आराम दिया गया है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम उतरी है।

143 रन की साझेदारी की इशान और गिल ने

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की। भारत की इस ओपनिंग जोड़ी ने 118 गेंदों का सामना किया और 143 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। टीम को 20वें ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका इशान किशन के रूप में लगा। इसके बाद शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभाली। वे 39वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने टीम को 240 रन के पर पहुंचाया।

इशान-गिल की जोड़ी विंडीज में सबसे सफल

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में इशान और शुभमन का बल्ला जमकर बल्ला चला। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 92.39 की स्ट्राइक रेट से 92 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 85 रन बनाए। वहीं, इशान किशन ने 120.31 की स्ट्राइक रेट से 64 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 77 रन बनाए। दोनों ने 143 रन की साझेदारी की। ये जोड़ी वेस्टइंडीज से सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली ओपनिंग जोड़ी बने गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के नाम था। इन जोड़ी ने 2017 में 132 रन बनाए थे। वहीं, तीसरे नंबर पर शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी है। इन्होंने 2013 में 123 रन की साझेदारी की थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article