क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: मुकुल चौधरी ने लखनऊ को दिलाई रोमांचक जीत, जानें प्वाइंट्स टेबल में किस पोजिशन पर कौन सी टीम

केकेआर बनाम एलएसजी आज के मैच बाद पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ द मैच अपडेट, हाईलाइट्स: आईपीएल का 15वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने जीत दर्ज की। वहीं, केकेआर का अभी भी खाता नहीं खुला है।

Image

IPL Points Table 2026।

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने 27 गेंद पर नाबाद 54 रन की पारी खेलकर टीम को आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दिला दी। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत लिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सांस रोक देने वाले मुकाबले में जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स 9वें स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान 6 अंकों के साथ अभी भी टॉप पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स 5 अंक के साथ दूसरे पोजिशन पर हैं। यहां देखें सभी टीमों की स्टैंडिंग।

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल-

टीममैचहारजीत/रद्दप्वाइंटनेट रन रेट
राजस्थान रॉयल्स3036+2.403
पंजाब किंग्स302/15+0.637
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2024+2.501
दिल्ली कैपिटल्स3124+0.811
लखनऊ सुपर जायंट्स3124-0.359
सनराइजर्स हैदराबाद 3212+0.275
गुजरात टाइटन्स3212-0.270
मुंबई इंडियंस3212-0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स320/11-1.964
चेन्नई सुपर किंग्स3300-2.517

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 15वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में बड़ा बदलाव आया है। यशस्वी जायसवाल टॉप पर हैं। जायसवाल के नाम अब 3 मैच में 170 रन हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी के पास आगे निकलने का मौक था, लेकिन वह गुजरात के खिलाफ अपना खाता नहीं खोल पाए। वह 160 रन बनाकर नंबर दो पर हैं। कोलकाता नाईट राइडर्स के अंगकृष रघुवंशी 155 रन के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। हेनरिक क्लासेन (145 रन) जबकि अजिंक्य रहाणे 124 रन बनाकर चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 122 रन के साथ छठे स्थान पर काबिज हैं।

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

आईपीएल के 15वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। टॉप पर रवि बिश्नोई 7 विकेट लेकर बने हुए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा 6 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे नंबर पर गुजरात के राशिद खान मौजूद हैं। राशिद के नाम पांच विकेट हैं। लुंगी एनगिडी पांच विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि नांद्रे बर्गर पांच विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Umesh Kumar
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article