देश

‘जज साहब जैसे ही कुर्सी पर बैठे तो…’, मुस्कान-साहिल को मिली फांसी की सजा तो भावुक हुईं सौरभ की मां, नातिन को लेकर क्या कहा?

Blue Drum Case Verdict: सौरभ राजपूत मामले में दोनों दोषियों को मौत की सजा सुनाए जाने पर उनकी मां रेनू देवी ने संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय मिल गया है। रेनू देवी ने जेल में बंद बेटी से कोई संबंध नहीं रखने की बात कही और बड़ी नातिन को बिना किसी शर्त के सौंपे जाने पर उसे अपने पास रखने की इच्छा जताई।

Image

साहिल-मुस्कान को मिली मौत की सजा को सौरभ की मां ने जताया संतोष।

Photo : Twitter

Blue Drum Case Verdict: सौरभ राजपूत की हत्या के दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने गंभीर अपराध मानते हुए दोनों को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों को 30 सितंबर को सौरभ की हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराया गया था।

कोर्ट के फैसला सामने आना के बाद सौरभ राजपूत की मां ने संतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा, "हमें बहुत खुशी है। हमें इस बात की गहरी संतुष्टि है कि दोनों को मौत की सजा सुनाई गई है। हमें वो न्याय मिला जिसकी हम तलाश कर रहे थे। हम अपने वकीलों, सहयोगियों और कर्मचारियों के बहुत आभारी हैं; हम हमेशा उनके आभारी रहेंगे। जेल में बंद बेटी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। जहां तक बड़ी बेटी की बात है। अगर उसके नाना-नानी उसे बिना किसी शर्त के हमें सौंप दें, तो हम उसे अपने पास रखेंगे।"

जज ने मुस्कान-साहिल से क्या कहा?

टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा परिवार अभी भी डिप्रेशन में है, जब फांसी पे झूलेंगे तब ज्यादा खुश होंगे। जज साहब जैसे ही कुर्सी पर बैठे तो उन्होंने कहा कि मैं इस केस में महाभारत के कुछ प्रसंग को जोड़ा है और जब लोग सोते हैं तो कानून जगाता है, मुस्कान और साहिल की तरफ को देखते हुए जज बोले की मुस्कान और साहिल मैं तुम्हारा जजमेंट लिख दिया है, तुम्हारा जजमेंट मैंने यह लिखा है कि मैं तुम्हें इस केस में मृत्युदंड दिया है।

उन्होंने आगे कहा," इस बात को सुनते हुए कोर्ट में बहुत शेज माहौल हुआ भारत माता की जय जयकार हुए जज साहब की भी कुछ अधिवक्ताओं ने जय बोली इससे इस फैसले से समाज में बेहद खुशी हुई और उसके बाद सुर कल के माहौल में अगली लाइन बोलते हुए कहा कि सबूत छुपाने के आरोप में मैं दोनों को सात सात साल की भी सजा सुनाता हूं।"

मार्च 2025 में मुस्कान ने साहिल की मदद से सौरभ की हत्या कर दी थी और उसके शव के टुकड़े कर दिए थे और उन्हें एक नीले ड्रम में डाल दिया था। 30 सितंबर को जिला जज अरविंद कुमार ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करार दिया था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article