Delhi Power Cut Schedule 15 October, 2026: दिल्ली में कल यानी गुरुवार 15 अक्टूबर 2026 को कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रह सकती है। बिजली वितरण कंपनियों BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) और टाटा पावर-DDL ने बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। कई इलाकों में तो 6 घंटे तक बत्ती गुल रह सकती है। चलिए जानते हैं, कल दिल्ली के किन-किन इलाकों में, क्यों और कितनी देर के लिए पावरकट रहेगा।
बिजली वितरण कंपनियों ने मेंटेनेंस, प्रोजेक्ट वर्क, मीटर इंस्टॉलेशन और तकनीकी सुधार के लिए बिजली बंद रखने का फैसला किया है। BYPL के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई जगह बिजली कटौती हो सकती है। वहीं, टाटा पावर-DDL के कुछ क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है।
अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें। हालांकि, कटौती का वास्तविक समय और प्रभावित क्षेत्र निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
पूर्वी और सेंट्रल दिल्ली के इन इलाकों में कटौती
BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) के अनुसार, गुरुवार को छह डिवीजनों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
- मयूर विहार फेज-1 और 2 : सुबह 10:01 से दोपहर 1:01 बजे तक खिचड़ीपुर रीसेटलमेंट कॉलोनी के ब्लॉक 10, ब्लॉक 5, ब्लॉक 4 और गाजीपुर के ब्लॉक 5, ब्लॉक 3 तथा ब्लॉक 1 में बिजली कटौती हो सकती है।
- नंद नगरी : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हरदेवपुरी स्थित G.B. SSS स्कूल और ईस्ट गोकुलपुरी के ब्लॉक B में सप्लाई प्रभावित रह सकती है।
- शंकर रोड : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक करोल बाग के अजमल खान पार्क स्थित ब्लॉक 63 और झंडेवालान के ब्लॉक A, B तथा T में बिजली बंद रह सकती है।
- यमुना विहार : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक सुभाष पार्क, गोरख पार्क और सीलमपुर में बिजली कटौती की संभावना है।
- करावल नगर : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक श्रीराम कॉलोनी और राजीव नगर के A, B तथा C ब्लॉक प्रभावित हो सकते हैं।
- दरियागंज : सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के कारण चांदनी महल और चांदनी चौक के संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रह सकती है।
उत्तरी और बाहरी दिल्ली में यहां रहेगा पावरकट
टाटा पावर-DDL के शेड्यूल के मुताबिक, 15 अक्टूबर को उत्तरी और बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती होगी।
- जनता विहार, शालीमार बाग : सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
- ऋषि नगर और सैनिक विहार, पीतमपुरा : सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
- MCD कॉलोनी, आजादपुर : सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक।
- मिलन विहार, शालीमार बाग : सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
- दुलिया कॉलोनी, बादली : सुबह 9:15 से दोपहर 1:15 बजे तक।
- लिबासपुर, बादली : सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
- रूपाली एन्क्लेव और आनंदपुर धाम, किराड़ी : सुबह 10:15 से दोपहर 2:15 बजे तक।
- पूठ, बवाना : सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक।
- जेजे कॉलोनी, बवाना : सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
- टिकरी गांव, नरेला : सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक।
- बेगमपुर, मंगोलपुरी : सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
- SBI कॉलोनी, पीतमपुरा : दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक।
- बुध विहार, मंगोलपुरी : दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक।
टाटा पावर-DDL के मुताबिक, इन कटौतियों के पीछे नियोजित मेंटेनेंस, प्रोजेक्ट वर्क, मीटरिंग कार्य और तकनीकी उपकरणों की मरम्मत जैसे कारण हैं।
बिजली कटौती से पहले क्या करें?
बिजली सप्लाई बाधित होने की आशंका को देखते हुए मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी उपकरण चार्ज कर लें। घर से काम करने वाले लोग अपने काम की योजना कटौती के समय के अनुसार बना सकते हैं।
