क्रिकेट

IPL 2026, Points Table: बिना जीते टॉप पर पंजाब किंग्स, जानें कौन सी टीम किस पोजिशन पर

IPL 2026, Points Table: आईपीएल का 12वां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। ईडेना गार्डन्स में होने वाले इस मुकाबले में केवल 3.4 ओवर का खेल हो पाया था जब बारिश आई। इसके बाद दोबारा खेल शुरू नहीं हो सका।

Image

आईपीएल अंक तालिका 2026 (साभार-X)

IPL 2026, Points Table: पंजाब किंग्स और कोलकाता के बीच ईडेन गार्डन्स में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। मैच रोके जाने तक कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3.4 ओवर मे 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश इतनी तेज हो गई कि दोबारा खेल शुरू नहीं किया जा सका। इस मैच के रद्द होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में कोलकाता नाईट राइडर्स के अंकों का खाता खुल गया है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर पहुंच गई है।

पंजाब बनाम कोलकाता मैच रद्द होने के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

पंजाब बनाम कोलकाता मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इसका फायदा दोनों टीमों को प्वाइंट्स टेबल में हुआ। कोलकाता की टीम 3 मैच में एक अंक के साथ अब 8वें नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम 3 मैच में 2 जीत और 5 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है। मैच से पहले आरसीबी की टीम टॉप पर थी।

टीम (Team)मैच (Match)जीते (W)हारे (L)नेट रन रेट (NRR)प्वाइटंस (Points)
पंजाब किंग्स 320+0.6375
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2202.5014
राजस्थान रॉयल्स (RR)2202.234
दिल्ली कैपिटल्स (DC)22001.174
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)3120.282
मुंबई इंडियंस (MI)211-0.212
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)211-0.542
कोलकाता नाईट राइडर्स 302-1.9641
गुजरात टाइटंस202-1.960
चेन्नई सुपर किंग्स303-2.5170

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 12वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप के लीडरबोर्ड में कोई बदलाव नहीं आया है। 12वें मैच के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी 180 रन बनाकर टॉप पर बने हुए हैं। नंबर दो पर हेनरिक क्लासेन, नंबर 3 पर रोहित शर्मा, नंबर 4 पर देवदत्त पडिक्कल और नंबर 5 पर केकेआर के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी हैं।
प्लेयरमैचरनसर्वाधिक स्कोर10050
समीर रिजवी21609002
हेनरिक क्लासेन31456202
रोहित शर्मा21137801
देवदत्त पडिक्कल21116201
अंगकृष रघुवंशी21035202

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

इस मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में बदलाव आया है। टॉप पर रवि बिश्नोई 5 विकेट लेकर बने हुए हैं। नंबर दो, नंबर 3 और नंबर 4 पर क्रमश: विजय कुमार वैशाख, जैकब डफी और अंशुल कंबोज हैं, जिनके नाम 5-5 विकेट हैं। नंबर 5 पर 4 विकेट लेने वाले दिल्ली कैपिटल्स के यॉर्कर किंग टी नटराजन हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article