क्रिकेट

IPL 2026 Purple Cap: DC vs CSK मैच बाद ऐसा है पर्पल कैप का हाल, टॉप-5 में ये गेंदबाज

IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल के 48वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया। इस मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। हालांकि, CSK के अंशुल कंबोज ने भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली है। यहां देखिए पर्पल कैप किसके सिर पर है।

Image

आईपीएल पर्पल कैप 2026

IPL 2026 Purple Cap: Purple Cap In IPL 2026: आईपीएल 2026 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच हुआ। जिसमें, चेन्नई ने दिल्ली को मात दी। इस मुकाबले के बाद पर्पल कैप लीडरबोर्ड में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) पर्पल कैप (Purple Cap) लीडर बोर्ड में टॉप पर काबिज हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) 17 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लीडरबोर्ड (IPL Purple Cap 2026)

क्रमखिलाड़ीमैचविकेट4/5
1भुवनेश्वर कुमार (RCB)9170/0
2अंशुल कंबोज (CSK)10170/0
3कगिसो रबाडा (GT)10160/0
4जोफ्रा आर्चर (RR)10150/0
5ईशान मलिंगा (SRH)10151/0

पर्पल कैप का इतिहास

आईपीएल इतिहास की बात करें तो पहला पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम रहा था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने 11 मैच में 22 विकेट चटकाए थे। आखिरी बार गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा ने यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 15 मैच में 25 रन विकेट हासिल किए थे।

सालखिलाड़ीमैचविकेट
2008सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स)1122
2009आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स)1623
2010प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स)1621
2011लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)1628
2012मोर्ने मॉर्केल (दिल्ली डेयरडेविल्स)1625
2013ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स)1832
2014मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स)1623
2015ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स)1626
2016भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)1723
2017भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)1426
2018एंड्रूय टाय (किंग्स इलेवन पंजाब)1424
2019इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स)1726
2020कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स)1730
2021हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)1532
2022युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स)1727
2023मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटन्स)1728
2024हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स)1424
2025प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटन्स)1525

तीन खिलाड़ी रहे हैं सबसे लकी

आईपीएल इतिहास की बात करें तो सभी 18 पर्पल कैप विनर में केवल दो खिलाड़ी ऐसे रहे हैं, जिन्होंने पर्पल कैप के साथ आईपीएल ट्रॉफी भी उठाई है। साल 2008 में सोहेल तनवीर ने 11 मैच में 22 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती और इसी साल राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला खिताब भी जीता। दूसरे गेंदबाज की बात करें तो वो हैं आरपी सिंह। 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए आरपी सिंह ने पर्पल कैप और आईपीएल ट्रॉफी जीती है। तीसरे गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। साल 2016 में भुवी ने 17 मैच में 23 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती और इसी साल सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना पहला खिताब जीता।

पर्पल कैप में विदेशी बनाम भारतीय

अब तक हुए 18 सीजन में पर्पल कैप लिस्ट में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों में 10-8 का आंकड़ा रहा। 10 बार भारतीय गेंदबाजों ने जबकि 8 बार विदेशी खिलाड़ियों ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया है। तीन खिलाड़ियों ने, ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल, दो-दो बार पर्पल कैप अपने नाम की है। भुवनेश्वर कुमार लगातार दो सीजन पर्पल कैप जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Umesh Kumar
उमेश कुमार author

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से... और देखें

End of Article