क्रिकेट

IPL 2026, MI vs PBKS Pitch Report: आज मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज, जानिए वानखेड़े स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, MI vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match: आज (16 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के चौबीसवें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का तीसरा मैच है। इससे पहले खेले दो मैच में से एक में मुंबई को जीत और एक में हार मिली है। हालांकि दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। ऐसे में आईए जानते हैं गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा मुंबई के मौसम का हाल।

Image

मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Mumbai Indians Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के चौबीसवें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला मुंबई पलटन के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में होगी। वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मुंबई इंडियन्स ने सीजन में अबतक चार मैच खेले हैं जिसमें से तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई ने अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ जीत के साथ सीजन की शुरुआत की थी। लेकिन उसे इसके बाद लगातार तीन मैच में दिल्ली, राजस्थान और बेंगलुरू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मुकाबला वानखेड़े में मुंबई में आरसीबी के खिलाफ खेला था जिसमें उसे जीत के लिए 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 रन के अंतर से हार मिली थी। वहीं पिछले बार की उपविजेता पंजाब किंग्स का प्रदर्शन सीजन में अबतक शानदार रहा है। पंजाब ने अबतक खेले चार मैच में से तीन में जीत दर्ज की है जबकि उसका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। उसकी नजर मुंबई को पटखनी देकर एक बार फिर पहले पायदान पर कब्जा करने पर नजर होगी। वहीं मुंबई की टीम नौवें पायदान पर है। वो अबतक अजेय रहे पंजाब को हराकर मुंबई इंडियन्स अंतिम दो पायदान से खुद को दूर करना चाहेगी। ऐसे में आईए जानते हैं गुरुवार को कैसा रहेगा वानखेड़े स्टेडियम की पिच का हाल?

मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (Mumbai Indians vs Punjab Kings Head to Head)

मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई को 17 मैच में और पंजाब को 17 मैच में जीत मिली है। इस लिहाज से दोनों टीमों के बीच अबतक कांटे की टक्कर हुई है। पिछले सीजन दोनों के बीच दो बार भिड़ंत हुई थी। एक मुकाबला लीग दौर में जयपुर में खेला गया था जिसमें पंजाब को 7 विकेट से जीत मिली थी। वहीं दूसरा मुकाबला सीजन का दूसरा क्वालीफायर था जिसमें मुंबई को पांच विकेट से पटखनी देकर पंजाब फाइनल में पहुंचा था। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में से तीन में पंजाब और दो में मुंबई को जीत मिली है। ऐसे में गुरुवार को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर एक बार फिर वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिलेगी।

मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्स आज की पिच रिपोर्ट (MI vs PBKS IPL Match Today Pitch Report)

आज मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 24वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में खेला जाएगा। इस मैदान पर सीजन में अबतक दो मैच खेले गए हैं। जिसमें से एक में मेजबान मुंबई और दूसरी में मेहमान आरसीबी विजयी रही है। जो दो मैच मुंबई में खेले गए हैं दोनों ही हाई स्कोरिंग रहे हैं। हर पारी में टीमें 200 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही हैं। इसलिए एक बार फिर ऐसा ही होता हुआ मुंबई और पंजाब के बीच मुकाबले में दिखाई पड़ रहा है। वानखेड़े में खेले गए सीजन के पहले मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मुंबई इंडियन्स की ने 19.1 ओवर में 224 रन बनाकर 6 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं यहां खेले गए दूसरे मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मुंबई की टीम 5 विकेट पर 222 रन बना सकी और 18 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। इस लिहाज से देखें तो गुरुवार को मुंबई में खेले जाने वाले मुकाबले में एक बार फिर चौकों छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।

आईपीएल 2026 के चौबीसवें मुकाबले में मुंबई और पंजाब के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Mumbai vs Punjab IPL 2026 Match)

आईपीएल 2026 के चौबीसवें मुकाबले में मुंबई और पंजाब के बीच आज कांटे की टक्कर हो सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। मुंबई के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें रोहित शर्मा(Rohit Sharma) पर रहेगी। रोहित शर्मा चोट की वजह से पिछले मुकाबले में रिटायर्ड हर्ड हुए थे। ऐसे में उनके खेलने पर संशय है। हिटमैन के अलावा सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav), तिलक वर्मा(Tilak Verma), ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और जसप्रीत बुमराह पर रहेंगी। वहीं पंजाब किंग्स के फैन्स की नजरें श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer), प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh), विजय कुमार वैशाक (Vijaykumar Vyshak) और मार्को यानसेन (Marco Jansen)पर रहेंगी।

मुंबई और पंजाब की आईपीएल 2026 टीमें (Mumbai Indians and Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)

मुंबई इंडियन्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Mumbai Indians Full Squad):

हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, मयंक मार्कंडे, मो. इज़हार, रघु शर्मा।

पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Punjab Kings Full Squad):

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें MI Vs PBKS Today IPL Match छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article