क्रिकेट

Video: 20 साल के बल्लेबाज ने नेट्स में लगाया दमदार शॉट, देखते ही धोनी के मुंह से निकला वाह

IPL 2026: सीएसके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया, वह ट्रेनिंग सेशन का है। इस वीडियो में सीएसके के 20 साल के बल्लेबाज प्रशांत वीर नेट्स में प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी पीछे नजर आ रहे हैं।

Image

धोनी ने की बल्लेबाज के शॉट्स की तारीफ (फोटो साभार- CSK)

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। उद्घाटन का पहला मैच जहां पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। वहीं महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को CSK के पहले मैच का इंतजार रहेगा। सबसे ज्यादा बज भी चेन्नई सुपर किंग्स के मैच को लेकर है। धोनी के अलावा फैंस को इस बार संजू सैमसन को भी येलो जर्सी में देखने का इंतजार है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो देखकर चेन्नई के फैंस भी खुश हो जाएंगे।

CSK ने शेयर किया वीडियो

सीएसके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया, वह ट्रेनिंग सेशन का है। इस वीडियो में सीएसके के 20 साल के बल्लेबाज प्रशांत वीर नेट्स में प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी पीछे नजर आ रहे हैं। वह इस युवा बल्लेबाज के शॉट्स को बारीकी से देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रशांत वीर एक ऐसा शॉट मारते हैं, जिसे देखकर धोनी भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। आप देख पाएंगे प्रशांत वीर ऑफ साइड में एक शानदार शॉट मारते हैं। इसे देखकर धोनी के मुंह से निकलता है, 'शॉट।' देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि प्रशांत वीर अगली गेंद पर एक बेहतरीन स्कूप शॉट खेलते हैं। इस पर धोनी बाउंड्री का इशारा करते हैं। आखिर में 20 साल के बल्लेबाज एक जोरदार स्ट्रेट ड्राइव लगाते हैं। इस पर धोनी पूरे उत्साह के साथ उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, 'गुड शॉट।' बता दें कि प्रशांत वीर को सीएसके ने 14.2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। घरेलू क्रिकेट में प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। वह एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं। प्रशांत ने अब तक कुल 3 फर्स्ट क्लास मैच, 8 लिस्ट ए मैच और 9 टी20 मैच खेले हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article