क्रिकेट

Cameron Green Most Expensive Foreign Player: कैमरन ग्रीन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइ़डर्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में कैमरन ग्रीन को अपनी टीम 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।

Image

कैमरन ग्रीन(फोटो क्रेडिट Cameron Green Instagram)

अबुधाबी: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने आईपीएल 2026 की नीलामी में इतिहास रच दिया है। ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ नीलामी में उतरे ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये की कीमत पर अपने नाम किया है। आंद्रे रसेल के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद केकेआर को अपनी टीम में एक बड़े फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की जरूरत थी। इस कमी को मोटी कीमत अदा करके केकेआर ने पूरा कर लिया है।

चार टीमों के बीच हुई भिड़ंत

ग्रीन टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियन्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुई। अंत में बाजी केकेआर के हाथ लगी। 25.20 करोड़ रुपये में नीलाम होकर ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्टार्क को केकेआर ने साल 2024 में 24.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में केकेआर ने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी को खरीदने वाली टीम होने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है।

मुंबई और आरसीबी के रहे हैं सदस्य

कैमरन ग्रीन इससे पहले मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेल चुके हैं। केकेआर उनकी लीग में तीसरी टीम होगी। मुंबई ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए ग्रीन को आरसीबी को ट्रेड कर दिया था। पिछले सीजन चोट की वजह से ग्रीन नीलामी में नहीं उतरे थे। एक साल बाद उनकी लीग में वापसी धमाकेदार रही है।

ऐसा रहा है आईपीएल में प्रदर्शन

कैमनर ग्रीन ने आईपीएल में अबतक खेले दो सीजन में 19 मैच में 41.59 के औसत और 153.70 के स्ट्राइक रेट से 707 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। नाबाज 100 रन उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। ये पारी उन्होंने मुंबई इंडियन्स के लिए 2023 में खेली थी।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article