क्रिकेट

IPL 2025, RR vs KKR Live Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा राजस्थान और कोलकाता के बीच धमाकेदार मुकाबला

IPL 2025, Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match Live Streaming: आईपीएल 2025 के छठवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम रियान पराग की कप्तानी में और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में उतरेगी। आइए जानते हैं कि मैच को भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

जानिए कब और कहां खेला जाएगा राजस्थान और कोलकाता के बीच धमाकेदार मुकाबला।

Photo : Times Now Digital

IPL 2025, RR vs KKR, Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match Live Streaming: डिफेंडिंग चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में जीत की पटरी पर लौटने की तैयारी में है। आईपीएल के छठवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दोनों टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता को अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान की टीम को अपने पहले मुकाबले में पिछले साल की रनरअप टीम सनराइजर्स हैदराबाद से हार मिली थी। अब कोलकाता और राजस्थान की टीम की नजर पहली जीत पर है। कोलकाता की टीम पॉइंट टेबल में 0 अंक के साथ 7वें नंबर पर है, जबकि राजस्थान की टीम 0 अंक के साथ 8वें नंबर पर है।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match Date)

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला बुधवार (26 मार्च 2025) को खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match Venue)

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match Time)

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match On Tv)

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Rajasthan Royals vs Kolkata Knight Riders Match Live Streaming)

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article