क्रिकेट

IPL 2025: आईपीएल शेड्यूल में हुआ बदलाव, कोलकाता से गुवाहाटी पहुंचा ये मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। एक मैच कोलकाता से गुवाहाटी पहुंच गया है।

Image

इंडियन प्रीमियर लीग

कोलकाता: बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का छह अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ होने वाला घरेलू मैच गुवाहाटी में स्थानांतरित किया जाना तय है क्योंकि पुलिस ने शहर में इस दिन ‘रामनवमी’ के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता व्यक्त की है।

6 अप्रैल को बंगाल में निकाले जाएंगे 20 हजार से ज्यादा जुलूस

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की थी कि त्योहार मनाने के लिए पश्चिम बंगाल में 20,000 से अधिक समारोह किए जा रहे हैं। गांगुली ने पीटीआई को बताया, 'हमने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को मैच को बाद में कराने के लिए सूचित किया है लेकिन शहर में इस मैच को बाद में कराने की कोई गुंजाइश नहीं है और अब मुझे सुनने में आ रहा है कि इसे गुवाहाटी में स्थानांतरित किया जा रहा है।' हालांकि आईपीएल की ओर से आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है।

पिछले साल भी हुआ था शेड्यूल में रामनवमी की वजह से बदलाव

आईपीएल के 2024 सत्र में भी रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच की तारीख को बदलना पड़ा था। गांगुली ने कहा,'मैंने कोलकाता पुलिस के साथ कई दौर की बातचीत की और उन्होंने कहा कि वे उस दिन पर्याप्त सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाएंगे। अगर पुलिस सुरक्षा नहीं होगी तो 65,000 दर्शकों की भीड़ को संभालना और प्रबंधित करना असंभव हो जाएगा।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article