क्रिकेट

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को मिली बड़ी खुशखबरी, RCB के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़े बुमराह

Jasprit Bumrah return: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बीच में मुंबई इंडियंस की टीम को एक बड़ी खुखखबरी मिली है। दरअसल टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो गई है। वे आरसीबी के खिलाफ सोमवार को होने वाले मैच में वापसी कर सकते हैं।

Image

जसप्रीत बुमराह (फोटो- IPL)

IPL 2025: मुंबई इंडियंस (MI) के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। टीम के स्टार फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम में शामिल हो गए हैं। फ्रैंचाइजी ने 6 अप्रैल, रविवार को यह जानकारी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की।सूत्रों के मुताबिक, बुमराह शनिवार को ही टीम से जुड़ गए थे और उन्होंने मैच सिमुलेशन के जरिए अपनी फिटनेस का टेस्ट भी किया। अगर रविवार को उनकी तैयारियां सही रहीं, तो वह RCB के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं।

कब से थे बुमराह बाहर?

जसप्रीत बुमराह ने आखिरी मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के फाइनल टेस्ट में खेला था, जहां वह बैक इंजरी के कारण मैच बीच में ही छोड़कर चले गए थे। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी मिस कर दिया था।

मुंबई इंडियंस को मिलेगी मजबूती

बुमराह की वापसी से मुंबई इंडियंस को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि इस सीजन में टीम की गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। अब तक 4 मैचों में से 3 हार चुकी MI की एकमात्र जीत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ घर पर मिली थी, जहां ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और रूकी आश्वनी कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया था।

हाल ही में, मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 204 रन के टार्गेट का पीछा करते हुए मैच गंवा दिया था। हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा की बल्लेबाजी भी काम नहीं आई। अब टीम घर वापस आ चुकी है, जहां 8 अप्रैल को RCB का मुकाबला होना है।

क्या बुमराह की वापसी बदल देगी MI की किस्मत?

अगर बुमराह RCB के खिलाफ मैच में उतरते हैं, तो इससे मुंबई की गेंदबाजी को काफी सपोर्ट मिलेगा। उनकी गेंदबाजी न सिर्फ विकेट लेने में मददगार होगी, बल्कि टीम के मनोबल को भी बढ़ाएगी। टीम के फैंस को उम्मीद होगी की बुमराह के आते ही किस्मत भी बदल जाएगी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article