IPL 2025, GT vs PBKS, Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन का रोमांच शुरू हो चुका है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग आईपीएल के पांचवें मैच में एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइटंस का सामना पंजाब किंग्स से होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस उतरेगी, जबकि पंजाब किंग्स की टीम एक बार फिर नए कप्तान के साथ उतरेगी। पंजाब की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी। गुजरात और पंजाब का पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। गुजरात की टीम को 14 मैचों में से 5 मैचों में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दो मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा था। वहीं, पंजाब की टीम को 14 मैचों में से 5 मैचों में जीत और 9 मैचों में हार मिली थी। गुजरात की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 8वें नंबर पर और पंजाब की टीम 10 अंक के साथ टेबल में 9वें नंबर पर रही थी। आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों टीमों की नजर जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने पर है।
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Date)
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला मंगलवार (25 मार्च 2025) को खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Venue)
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Time)
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match On Tv)
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Gujarat Titans vs Punjab Kings Match Live Streaming)
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
