क्रिकेट

IPL 2025 All Teams Retention list: जानिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन, ये है पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिटेंड प्लेयर्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया है। जानिए किस टीम ने किया है किन प्लेयर्स को रिटेन?

Image

आईपीएल 2025 सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट(साभार IPL/BCCI)

IPL 2025 All Teams Retention Players Full list: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिटेंड प्लेयर्स की लिस्ट का ऐलान कर दिया है। पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन से पहले केवल 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने 6-6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। सबसे ज्यादा कीमत पर रिटेन होने वाले प्लेयर दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन बने हैं। उन्हें 23 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में बरकरार रखा है। दो टीमों दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर अप्रत्याशित रूप से रिटेन नहीं किए गए हैं। जानिए किस टीम ने किस राशि पर किन खिलाड़ियों पर जताया है भरोसा।

मुंबई इंडियन्स(Mumbai Indians)

जसप्रीत बुमराह (18 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़ रुपये), हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़ रुपये), रोहित शर्मा (16.30 करोड़ रुपये), तिलक वर्मा (8 करोड़ रुपये)

पंजाब किंग्स(Punjab kings)

शशांक सिंह (5.5 करोड़ रुपये), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़ रुपये)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर(Royal Challengers Bengaluru)

विराट कोहली (21 करोड़ रुपये), रजत पाटीदार (11 करोड़ रुपये), यश दयाल (5 करोड़ रुपये)

राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals)

संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जयसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरॉन हेटमायर ( 11 करोड़), संदीप शर्मा (4 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)

हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), ट्रैविस हेड (14 करोड़), नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)

रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़ रुपये), मथीशा पथिराना (13 करोड़ रुपये), शिवम दुबे (12 करोड़ रुपये), रवींद्र जड़ेजा (18 करोड़ रुपये), एमएस धोनी (4 करोड़ रुपये)

दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals)

अक्षर पटेल (16.50 करोड़ रुपये), कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़ रुपये), अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये)

गुजरात टाइटन्स(Gujarat Titans)

राशिद खान (18 करोड़ रुपये), शुबमन गिल (16.50 करोड़ रुपये), साई सुदर्शन (8.50 करोड़ रुपये), राहुल तेवतिया (4 करोड़ रुपये), शाहरुख खान (4 करोड़ रुपये)

कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Knight Riders)

रिंकू सिंह (13 करोड़ रुपये), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़ रुपये), सुनील नरेन (12 करोड़ रुपये), आंद्रे रसेल (12 करोड़ रुपये), हर्षित राणा (4 करोड़ रुपये), रमनदीप सिंह (4 करोड़ रुपये)

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)

निकोलस पूरन (21 करोड़ रुपये), रवि बिश्नोई (11 करोड़ रुपये) मयंक यादव (11 करोड़ रुपये), मोहसिन खान (4 करोड़ रुपये), आयुष बदोनी (4 करोड़ रुपये)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article