क्रिकेट

SRH vs GT: हैदराबाद और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega SRH vs GT: आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले यहां जानें क्या कहता है विन प्रीडिक्शन?

Image

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad (साभार-TNN)

SRH vs GT, Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात की टीम आमने-सामने होगी। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को हर हाल में मुकाबला जीतना होगा और उसके लिए अच्छी खबर यह है कि टीम घरेलू मैदान में उतरेगी। आज का यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होगा जहां टीम 5 में से 4 मुकाबला जीती है। 4 में से 2 मुकाबला उसने चेज करते हुए जीता है और 2 मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने डिफेंड की है।

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीम

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टीम के लिए यह इस सीजन का आखिरी मुकाबला होगा। टीम 13 में से 5 मुकाबला जीत चुकी है। गिल की टीम 11 अंक के साथ 8वें नंबर पर है। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम अब तक 12 मुकाबला खेल चुकी है जिसमें से उसे 7 मुकाबले में जीत मिली है। टीम 14 अंक के साथ चौथे नंबर पर है।

हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो गुजरात का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीम अब तक 4 बार एक दूसरे से भिड़ी है जिसमें से 3 मुकाबला गुजरात के नाम रहा है और केवल एक मैच हैदराबाद के पक्ष में रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस मैच का विन प्रीडिक्शन (SRH vs GT Win Prediction)

हेड टू हेड में भले ही गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी हो, लेकिन विन प्रीडिक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लीड कर रही है। गूगल के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का प्रतिशत 60 है जबकि केवल 40 प्रतिशत लोग गुजरात टाइटंस के सपोर्ट में हैं।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन-

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यान्सेन, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।
End of Article