RR vs MI, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज हैदराबाद और राजस्थान की टीम आमने-सामने है। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का बहुत कुछ दांव पर लगा है। कुछ दिन पहले तक शानदार फॉर्म में चल रही सनराइजर्स के सामने चेज न कर पाने की बड़ी चुनौती है। पिछले दो मुकाबलों में वह चेज करते हुए हारी है। लगातार दो हार के बाद टीम टॉप चार से बाहर हो गई।
टॉप चार में वापसी के लिए उसे राजस्थान के खिलाफ बल्लेबाजी में वही पुराना दम दिखाना होगा जो उसने शुरुआती कुछ मुकाबलों में दिखाया था। सनराइजर्स ने इस सीजन पहले बल्लेबाजी करते हुए दो बार 250 से अधिक स्कोर बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 से अधिक का स्कोर एक बार भी हासिल नहीं कर सकी है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम हर क्षेत्र में अच्छा कर रही है। बल्लेबाजी में जहां उसके टॉप-4 बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं तो वहीं गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और नांद्रे बर्गर शानदार काम कर रहे हैं। राजस्थान की टीम जीत दर्ज कर अपनी नंबर एक की कुर्सी को और भी पुख्ता करना चाहेगी।
हेड टू हेड में कांटे की टक्कर
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीम बराबरी पर खड़ी है। अब तक दोनों टीम कुल 18 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें से 9 मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा है और इतने ही मुकाबले राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। राजस्थान का हैदराबाद के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 220 और लोएस्ट स्कोर 102 रन रहा है। वहीं हैदराबाद का राजस्थान के खिलाफ हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर क्रमश: 217 और 127 रन है।
आज के मैच का विन प्रीडिक्शन
हेड टू हेड में भले ही दोनों टीम बराबरी पर खड़ी हो लेकिन आज के मैच की विन प्रीडिक्शन की बात करें तो यहां रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आता है। गूगल के अनुसार आज के मैच में राजस्थान के जीतने के चांसेस 53 प्रतिशत हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के जीतने के चांसेस 47 प्रतिशत हैं।
