क्रिकेट

RCB vs CSK: आज कोहली और धोनी होंगे आमने-सामने, मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 18, 2024, 05:50 AM IST

Aaj ka match kaun jitega RCB vs CSK: आईपीएल के 68वें मुकाबले में रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़। (फोटो- IPL/BCCi)

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।
  • बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
  • सीएसके के खिलाफ आरसीबी का जीत प्रतिशत ज्यादा।

RCB vs CSK, Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शनिवार को सबसे रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल के 68वें मुकाबले में एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का सामना विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। यह मुकाबला कई तरह से खास है। एमएस धोनी और विराट कोहली एक बार फिर आमने-सामने होंगे। वहीं, दूसरी खास बात यह कि इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ के लिए जंग होगी। वहीं, आरसीबी का मौजूदा सीजन में घर में हार और जीत का हिसाब बराबर रहा है। इस मुकाबले से पहले आरसीबी ने अपने घर में छह मैच खेली है, जिसमें टीम को 6 मैचों में जीत और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी आज अपने होम ग्राउंड पर सीजन का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी।

टेबल में RCB से आगे CSK

आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का दबदबा है। टीम को 13 मैचों में से 7 मैचों में जीत और 6 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 14 अंक और 0.528 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। वहीं, आरसीबी को 13 मैचों में से 6 मुकाबले में जीत मिली है और 7 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। टीम 12 अंक और 0.387 नेट रनरेट के साथ टेबल में छठे नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, चेन्नई के खिलाफ बेंगलोर का जीत प्रतिशत ज्यादा है। आरसीबी का जीत प्रतिशत 52% है, जबकि चेन्नई का जीत प्रतिशत 48% है।

ओवरऑल चेन्नई का दबदबा

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। इसमें चेन्नई का दबदबा बरकरार है। टीम को 21 मैचों में जीत और आरसीबी को महज 10 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए एक मैच का परिणाम नहीं निकला है। आरसीबी के खिलाफ सीएसके का हाईएस्ट स्कोर 226 रन और लोएस्ट स्कोर 82 रन है, जबकि चेन्नई के खिलाफ आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर 218 रन और लोएस्ट स्कोर 70 रन है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्क्वॉड (Royal Challengers Bengaluru Squads)

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड (Chennai Super Kings Squads)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, मोइन अली, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिजवी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article