क्रिकेट

DC vs LSG: दिल्ली और लखनऊ के रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 14, 2024, 10:38 AM IST

Aaj ka match kaun Jitega DC vs LSG: आईपीएल के 64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और लखपऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले में पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

ऋषभ पंत और केएल राहुल। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखपऊ सुपर जायंट्स।
  • नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
  • लखनऊ के खिलाफ दिल्ली का जीत प्रतिशत ज्यादा।

DC vs LSG, Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से ज्यादा महत्वपूर्ण लखनऊ के लिए हैं। लीग मुकाबले में दिल्ली के पास सिर्फ एक मुकाबला बचा हुआ है, जबकि लखनऊ के पास दो मैच है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के होम ग्राउंड के प्रदर्शन पर नजर डालें तों टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 4 मैच खेलने उतरी है, जिसमें टीम को तीन मुकाबले में जीत और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम अपने होम ग्राउंड पर अंतिम मुकाबला खेलने उतरेगी।

टेबल में लखनऊ से आगे दिल्ली

आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ सुपर जायंट्स से आगे है। दिल्ली को 13 मैचों में से 6 मुकाबले में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 12 अंक और -0.482 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में छठवे नंबर पर हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो टीम को 12 मुकाबले में से 6 मैचों में जीत और इतने ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 12 अंक और -0.769 नेट रनरेट के साथ टेबल में सातवें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, लखनऊ के खिलाफ दिल्ली का जीत प्रतिशत ज्यादा है। दिल्ली का जीत प्रतिशत 53% है, जबकि लखनऊ का जीत प्रतिशत 47% है।

ओवरऑल लखनऊ का पलड़ा भारी

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं। इसमें केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ का पलड़ा भारी है। लखनऊ को तीन मैचों में जीत मिली है, जबकि ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए हर मुकाबले का परिणाम निकला है। दिल्ली के खिलाफ लखनऊ का हाईएस्ट स्कोर 195 रन और लोएस्ट स्कोर 167 रन है। वहीं, लखनऊ के खिलाफ दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर 189 रन और लोएस्ट स्कोर 143 रन है।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squads)

ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड (Lucknow Super Giants Squads)

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article