CSK vs RR, Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज डबल हेडर सुपर संडे है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने होगी। यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां चेन्नई की टीम का पलड़ा भारी रहा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हाल में चेन्नई को यह मुकाबला जीतना होगा। चेन्नई के 12 मैच में 12 अंक हैं और प्लेऑफ में जाने के लिए उसे 4 और अंक की दरकार है। दूसरी तरफ राजस्थान की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुका है और उसकी कोशिश टॉप पर रहने की होगी।
अब तक दोनों टीम का प्रदर्शन
अब तक दोनों टीम के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान ने 11 मैच में 8 मुकाबला अपने नाम किया है और वह 16 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं चेन्नई की बात करें तो 12 मैच खेल चुकी चेन्नई को 6 मैच में जीत मिली है और इतने ही मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में दोनों टीम पहली बार एक दूसरे से भिड़ेगी।
हेड टू हेड में कैसा रहा है रिकॉर्ड
हेड टू हेड की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक आईपीएल में दोनों टीम 28 बार एक दूसरे से भिड़ी है जिसमें से 15 मुकाबला चेन्नई के नाम रहा है और 13 मैच में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है। लेकिन इस सीजन में प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान का पलड़ा भारी नजर आता है।
चेन्नई और राजस्थान में कौन जीतेगा आज का मैच (CSK vs RR match win prediction)
हेड टू हेड में भले ही चेन्नई की टीम 3 मैच से आगे हो, लेकिन विन प्रीडिक्शन में दोनों टीम के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। गूगल के अनुसार आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने का प्रतिशत 51 है जबकि राजस्थान की जीत का प्रतिशत 49 है। कुल मिलाकर चेपॉक के मैदान पर फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
