क्रिकेट

IPL 2024: दूर हुए शिकवे-गिले, गौतम गंभीर और विराट कोहली बीच मैदान मिले गले [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 30, 2024, 03:01 AM IST

विराट कोहली और गौतम गंभीर शुक्रवार को पिछले सीजन मैदान पर हुई झड़प से इतर एक दूसरे के गले मिलते दिखाई दिए। एक हग ने दोनों के बीच के गिले शिकवे दूर कर दिए।

Image

गौतम गंभीर और विराट कोहली गले मिलते हुए (साभार BCCI/Jio Cinema)

KEY HIGHLIGHTS
  • आरसीबी और केकेआर के बीच शुक्रवार को हुई भिड़ंत
  • मैच के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर एक दूसरे से गले मिले
  • दोनों ने पिछले सीजन हुई झड़प के गिले शिकवे दूर कर दिए

बेंग्लुरू: आईपीएल 2023 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान भिड़ंत हुई थी। यह वाकया लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरू के बीच भिड़ंत के दौरान हुआ था। विराट और गंभीर नवीन उल हक की वजह से मैदान में भिड़े थे। उस मामले ने बहुत तूल पकड़ा और इसकी वजह से गंभीर को विराट के फैन्स की हूटिंग का शिकार होना पड़ा। गंभीर जहां कहीं जाते वहां विराट के फैन्स विराट-विराट कहकर गंभीर की हूटिंग करते।

खत्म हुए गिले शिकवे

लेकिन एक साल बाद आईपीएल के दौरान शुरू हुए शिकवे-गिले उसी में आकर खत्म हो गए। विराट कोहली और गौतम गंभीर ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक दूसरे से हाथ मिलाया और गले लगे। दोनों के चेहरे पर इस दौरान मुस्कुराहट नजर आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि पहले कुछ हुआ ही नहीं।

गावस्कर ने की ऑस्कर अवार्ड की मांग

ये वाकया मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान हुआ। विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे। ऐसे में स्ट्रैटजिक टाइम आउट के दौरान गंभीर मैदान पर आए। उन्होंने विराट कोहली को अर्धशतक की शुभकामनाएं दीं। दोनों को गले मिलता देख प्रशंसकों को बड़ा आश्चर्य हुआ। यहां तक कि कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने कहा, विराट कोहली और गौतम गंभीर गले मिलने के लिए फेयर प्ले अवार्ड केकेआर को मिलना चाहिए। तभी सुनील गावस्कर ने कहा, केवल फेयरप्ले नहीं बल्कि ऑस्कर अवार्ड भी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article