क्रिकेट

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम के स्टार बल्लेबाज को अभी और करना होगा इंतजार, दूसरे मैच में भी नजर नहीं आएंगे

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 26, 2024, 05:56 PM IST

IPL 2024, SRH vs MI, Suryakumar Yadav Comeback Updates: इंडियंस प्रीमियर लीग के 8वें मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, टीम के धाकड़ बल्लेबाज की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी वापसी होने की उम्मीद नहीं है।

Image

सूर्यकुमार यादव।

Photo : AP

IPL 2024, SRH vs MI, Suryakumar Yadav Comeback Updates: आईपीएल (IPL 2024) का रोमांचक मुकाबला शुरू हो चुका है, लेकिन इस बीच मंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) एक और मैच नहीं खेलेंगे। स्पोर्ट्स तक के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव को एनसीए से फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला। इसके चलते वे बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले मुकाबले को मिस कर सकते हैं। इससे पहले खबरें आई थीं कि सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2024 (IPL 2024) में शामिल होने के लिए 21 मार्च को दूसरे फिटनेस टेस्ट का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि आईपीएल के 17वें सीजन के 8वें मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि दोनों टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार मिली है। इस मुकाबले में दोनों टीमें नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगी और जीत का खाता खोलने की कोशिश करेंगी।

सूर्या को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले दिनों चोटिल हो गए थे। इसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ था। इसके चलते वे लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव अभी एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। बोर्ड और टीम मैनेजमेंट सूर्या की वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाह रहा है। आईपीएल के खत्म होने के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप होना है। वे भारतीय टीम के अहम बल्लेबाजों में से एक हैं। हालांकि, आईपीएल के आगाज से पहले सूर्यकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रैक्टिस करते हुए वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए नजर बा रहे थे।

सूर्या का आईपीएल में ऐसा है प्रदर्शन

360 शॉट खेलने वाले सूर्यकुमार यादव ने 139 आईपीएल मुकाबले में 143.32 की स्ट्राइक रेट और 32.17 की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने कुल 3249 रन बनाए हैं। आईपीएल के टॉस स्कोरर की लिस्ट में वे 20वें नंबर पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 21 अर्धशतक जमाए हैं।

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article