IPL 2024, RR (Rajasthan Royals) vs CSK (Chennai Super Kings) Pitch Report And Chennai Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 61वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की राजस्थान रॉयल्स से होने वाली है। चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं। वहीं राजस्थान की कमान संजू सैमसन(Sanju Samson) के हाथों में है। ये मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के लिए करो या मरो का है। चेन्नई का यह 13वां मुकाबला है। उसके खाते में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे 2 बाकी बचे दो मैच और जीतने होंगे। तभी वो 16 अंक तक पहुंचकर अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की कर सकती है।
अंक तालिका में नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के साथ चौथे पायदान पर है। उसके खाते में 12 अंक हैं। चेन्नई का नेट रन रेट 0.491 है। 12 प्वाइंट के साथ पांचवें और छठे पायदान पर काबिज दिल्ली और लखनऊ से बेहतर नेट रन रेट चेन्नई का है। ऐसे में सीएसके की टीम राजस्थान के खिलाफ जीत दर्ज करके खुद को प्लेऑफ के दौड़ और समीकरण दोनों में बनाए रखना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स 11 मैच में 8 जीत और 3 हार के साथ दूसरे पायदान पर है। अगर वो इस मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल होती है। तो प्लेऑफ में आधिकारिक तौर पर 18 अंक के साथ एंट्री कर लेगी। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है।
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई पिच रिपोर्ट (RR vs CSK Pitch Report)
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार दोपहर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अबतक केवल तीन मैच में स्कोर 200 रन के पार पहुंचा है। सीजन में दोपहर में एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला ये पहला मुकाबला है। ऐसे में पिच कैसा व्यवहार करेगी इस बारे में स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। साल 2019 से अबतक चेन्नई में दिन के केवल चार मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से तीन मैच तेज करने वाली टीम के नाम रहे हैं। इन चार में से दो मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 140 रन बना सकी। ऐसा तब हुआ जब पिच पर गेंद रुककर आ रही थी। लेकिन दूसरी पारी में परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए बेहतर हुई और चेज करना आसान हो गया। मैदान पर चेज करना भी मुश्किल होता है क्योंकि उस वक्त गर्मी अपने चरम पर होती है और बल्लेबाजों को पिच पर ज्यादा वक्त गुजराना पड़ेगा।
आज कैसा है चेन्नई का मौसम (Chennai Weather Today)
चेन्नई में रविवार को भीषण गर्मी रहेगी। दोपहर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा लेकिन गर्मी 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास महसूस होगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे बारिश की संभावना तीन प्रतिशत तक है। शाम के वक्त उसम बढ़ेगी जो कि 6 से 7 बजे के बीच 75 प्रतिशत तक होगी। ऐसे में खेल के लिए परिस्थितियां आसान नहीं होगी। चेन्नई के खिलाड़ी हालांकि ऐसी गर्मी में खेलने के आदी है लेकिन राजस्थान के लड़ाकों के लिए ये गर्मी परेशानी खड़ी कर सकती है।
