TATA IPL 2024, RR vs DC, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, Rishabh Pant Special Day: हैदराबाद के बाद आज यानी शुक्रवार को जयपुर में आईपीएल का रोमांच देखने को मिला है। आईपीएल के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्य का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषप् पंत कदम रखते ही अपने नाम एक और तगड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे। रिषभ पंत आज सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 100वां मैच खेलने उतरेंगे। वे ऐसा करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले सिर्फ एक खिलाड़ी ही दिल्ली कैपिटल्स से 100 से ज्यादा मैच खेले हैं, जो अभी टीम में नहीं हैं।
पंत से आगे सिर्फ एक खिलाड़ी
अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 100 मैच खेल पाए हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 103 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 200 रन भी बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 110 विकेट भी चटकाए हैं। अमित मिश्रा का दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेस्ट प्रदर्शन 17 रन पर पांच विकेट रहा था। वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ एक बार ही सर्वाधिक पांच विकेट अपने नाम कर पाए थे। इसके अलावा उन्होंने 17 कैच भी लपके थे। वहीं, रिषभ पंत दिल्ली के लिए आज 100वां मैच खेलने उतरेंगे।
आईपीएल में ऐसा है पंत का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना 100वां मैच खेलने उतरेंगे। इस मुकाबले से पहले वे 2016 से अभी तक 99 मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 147.90 की स्ट्राइक रेट से 2856 रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए खेलते हुए उनका हाईएस्ट स्कोर 128 रन है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं।
