क्रिकेट

Rishabh Pant IPL Comeback : ऋषभ पंत की फीकी रही 15 महीने बाद मैदान पर वापसी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 23, 2024, 06:03 PM IST

Rishabh Pant comeback after car crash: ऋषभ पंत 15 महीने बाद मैदान में वापसी करते हुए बल्ले से धमाल नहीं मचा पाए। शुरुआती चमक बिखेरने के बाद वो ढेर हो गए।

Image

ऋषभ पंत(साभार IPL/BCCI)

Rishabh Pant IPL Comeback, PBKS vs DC: टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के 15 महीने बाद मैदान में वापस लौटे। लेकिन पंत मल्लानपुर में पंजाब के खिलाफ ऋषभ पंत चौथे पायदान पर बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। पंत ने अपनी पारी की शुरुआत अच्छी की और 12 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे थे ऐसे में हर्षल पटेल ने अपनी स्लोअर डिलिवरी के जाल में फंसाया और शार्ट थर्ड मैन की दिशा में कैच करा दिया। पंत आउट होने के तरीके से निराश नजर आए। पंत जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे उससे यह कतई नहीं लग रहा था कि वो 15 महीने क्रिकेट से दूर रहे हैं। उनके खेल में खासकर दो चौकों में बल्लेबाजी की पुरानी छाप नजर आई।

पंत पर दिल्ली की टीम ने जताया भरोसा

ऋषभ पंत पिछले सीजन आईपीएल में चोट की वजह से नहीं खेल सके थे। चोट इतनी गंभीर थी कि उनकी क्रिकेट के मैदान में वापसी नामुमकिन नजर आ रही थी। पंत का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उनकी जर्सी को डग आउट में जगह दी। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें टीम में बरकरार रखा और वापसी होते ही कप्तानी उनके हाथ में सौंप दी।

दर्शकों ने दिया स्टैंडिग ओवेशन

पंत डेविड वॉर्नर के आउट होने के बाद जैसे ही मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरे मल्लनपुर स्टेडियम शोर से गूंज उठा। 453 दिन बाद वापसी कर रहे पंत के सजदे में स्टेडियम में मौजूद दर्शक स्टैंडिग ओवेशन के रूप में उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article