क्रिकेट

IPL 2024, RCB vs SRH: डीके का घर में गरजा बल्ला, 23 गेंदों पर जड़ दिया अर्धशतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 16, 2024, 12:33 AM IST

IPL 2024, RCB vs SRH, Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, Dinesh Karthik Fifty: बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिनेश कार्तिक का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक जड़ा।

Image

साथी खिलाड़ी के साथ दिनेश कार्तिक। (फोटो- DK Twitter)

Photo : Twitter

IPL 2024, RCB vs SRH, Dinesh Karthik Fifty: रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का घर में जमकर बल्ला चला। उन्होंने तूफानी पारी खेलकर अर्धशतक पूरा किया। बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल करियर कर 22वां अर्धशतक है। उन्होंने 237.14 रन बटौरे। उन्होंने 35 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 83 रन बनाए। हालांकि, वे शतक से चूक गए।

बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 288 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन टीम लक्ष्य हासिल करने में असफल रही।

आईपीएल 2024 में डीके का हाईएस्ट स्कोर

छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए, लेकिन इस बार मैच को फिनिशन करने में असफल रहे। वहीं, डीके ने हैदराबाद के खिलाफ 83 रन की पारी खेली। यह मौजूदा आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर है। इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 53 रन की पारी खेली थी।

दिनेश टॉप-20 स्कोरर में हुए शामिल

आईपीएल के मौजूदा सीजन में दिनेश कार्तिक का जमकर बल्ला चल रहा है। उन्होंने 7 मैचों में 194.56 की स्ट्राइक रेट और 89.50 की औसत से रन बनाए हैं। हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद डीके टॉप-20 स्कोरर की लिस्ट में शामिल हो गए। उन्होंने 7 मैचों में 179 रन बना लिए हैं वे 19वें नंबर पर हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article