क्रिकेट

IPL 2024, RCB vs LSG: आरसीबी के गढ़ में लखनऊ के नवाब का चला बल्ला, ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 2, 2024, 09:03 PM IST

IPL 2024, RCB vs LSG, Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants, Quinton de Kock Half Century: बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ। इस मुकाबले में लखनऊ के नवाब यानी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का बल्ला जमकर चला।

Image

क्विंटन डी कॉक। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स।
  • क्विंटन डी कॉक ने अर्धशतकीय पारी खेली।
  • क्विंटन डी कॉक का यह 22वां अर्धशतक है।

IPL 2024, RCB vs LSG, Quinton de Kock Half Century: आरसीबी के गढ़ में लखनऊ के नवाबों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच का आगाज किया। बेंग्लुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल्स चैलेंसर्ज बेंग्लुरु के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका आईपीएल करियर का 22वां अर्धशतक है। क्विंटन डी कॉक शतक से चूक गए। ने 144.64 की स्ट्राइक रेट से 56 गेंदों पर 8 चौके और 5 छक्के की मदद से 81 रन बनाए। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, मेहमान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी

आरसीबी के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल में 3000 रन पूरा कर लिया। वे यह स्कोर 99 पारियों में अपने नाम किया। इसके साथ ही वे आईपीएल में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले छठे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले क्रिस गेल ने 75 पारियों में, केएल राहुल ने 80, जोस बटलर ने 85, डेविड वॉर्नर ने 94 रन और फाफ डु प्लेसिस ने 95 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं, क्विंटन डी कॉक आईपीएल में ओवरऑल 3000 रन बनाने वाले 23वें खिलाड़ी बन गए।

आईपीएल में ऐसा है डीकॉक का प्रदर्शन

लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के नाम आईपीएल में रिकॉर्ड तगड़ा है। उन्होंने 99 मैचों में 134.27 स्ट्राइक रेट और 32.75 की औसत से 3013 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 21 अर्धशतकीय पारी खेली है। उन्होंने आईपीएल में 297 चौके और 119 छक्के भी जमाए हैं। क्विंटन डी कॉक ओवरओल टॉप स्कोरर की लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article