क्रिकेट

IPL 2024: रजत पाटीदार ने धर्मशाला में बिखेरी पंजाब के खिलाफ चमक, 250 के स्ट्राइक रेट से जड़ा अर्धशतक

आरसीबी के लिए खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 250 के स्ट्राइकरेट से आतिशी अर्धशतक जड़ा।

Image

रजत पाटीदार(साभार IPL/BCCI)

धर्मशाला: आरसीबी के लिए खेलने वाले मध्यमक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की कि दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली की चमक फीकी पड़ गई। विल जैक्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे पाटीदार ने शुरुआत में ही तेजी से रन बनाए और चौकों छक्कों की बारिश कर दी। इसके साथ ही उन्होंने 21 गेंद में 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि पाटीदार दुर्भाग्यशाली रहे और अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके। सैम करन ने उन्हें दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट के पीछे बेयर्स्टो के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया।

पाटीदार ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक

रजत पाटीदार का यह आईपीएल 2024 में तीसरा अर्धशतक है। पाटीदार के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। लेकिन जैसे ही वो फॉर्म में लौटे अर्धशतक उनके बल्ले से निकलने लगे। गुरुवार को पाटीदार ने सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा। पाटीदार सीजन में 12 मैच की 10 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 29 के औसत और 182.51 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं। इसमें 14 चौके और 23 छक्के शामिल हैं।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article