क्रिकेट

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स में हुई तेज गेंदबाज की जगह धाकड़ स्पिनर की एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 28, 2024, 09:25 PM IST

राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह धाकड़ स्पिनर केशव महाराज को अपनी टीम में शामिल किया है।

Image

केशव महाराज

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के सीनियर स्पिनर केशव महाराज को अपनी टीम में शामिल किया। प्रसिद्ध की हाल में जांघ की सर्जरी हुई है और वह अभी इससे उबर रहे हैं। उन्हें चोट से उबरकर मैदान में वापसी करने में वक्त लगेगा। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजमेंट में कृष्णा की जगह केशव महाराज को टीम में शामिल किया है।

कृष्णा की जगह रॉयल्स की टीम में आए महाराज ने 27 टी20, 44 वनडे और 50 टेस्ट खेले हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 237 विकेट लिए हैं। टीम ने उन्हें 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर अपने साथ जोड़ा है। केशव महाराज अनुभवी खिलाड़ी हैं। वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। केशव महाराज हाल ही में भारत पहुंचे और अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में दर्शन किया था। उसके बाद अब उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला है।

(डेवलपिग स्टोरी)

(भाषा इनपुट के साथ)

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article