क्रिकेट

IPL 2024: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 24 लाख और टीम के हर खिलाड़ी पर 6 लाख का जुर्माना

IPL 2024, Shubman Gill Fined: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति के लिए गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगा है, जबकि उनकी टीम के हर खिलाड़ी पर 6 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

Image

शुभमन गिल पर लगा जुर्माना (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात बनाम चेन्नई आईपीएल मुकाबला
  • गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर लगा जुर्माना
  • धीमी ओवर गति के लिए कप्तान व हर खिलाड़ी पर जुर्माना लगा

IPL 2024, CSK vs GT: आईपीएल 2024 में शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। हालांकि इस मैच के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर धीमी ओवरगति के लिये 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है।

यह टीम का इस सत्र में धीमी ओवरगति का दूसरा अपराध था। इसके लिये हर खिलाड़ी पर छह लाख रूपये या मैच फीस के 25 प्रतिशत में से जो कम हो, जुर्माना लगाया गया है।

गुजरात ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी है ।गुजरात इस समय 12 मैचों में 10 अंक लेकर आठवें स्थान पर है जबकि चेन्नई 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article