क्रिकेट

गुजरात और दिल्ली

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 23, 2024, 09:48 PM IST

आईपीएल के 32वें मैच , गुजरात टाइटंस vs दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहमदाबाद के होम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

दुनिया के सबसे बड़ी स्टेडियम में एक बार फिर आईपीएल का पारा चढ़ने वाला है। आईपीएल के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना दिल्ली कैपिटल्स(DC) से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों के कप्तान युवा हैं और दोनों टीमें जीत कर इस मुकाबले में पहुंची है। गुजरात टाइटंस की टीम को 6 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 मैचों में से 2 मुकाबले में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, आईपीएल इतिहास में गुजरात और दिल्ली टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच 3 मैच खेले गए हैं। इसमें गुजरात को दो मैचों में और दिल्ली को एक मुकाबले में जीत मिली है।

टॉप-5 स्कोरर में गिल का दबदबा

आईपीएल के मौजूदा सीजन में बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का दबदबा है। वे 6 मैचों में 151.78 की औसत से 255 रन बनाए हैं। वे टीम के टॉप स्कोरर और ओवरऑल 5वें नंबर पर हैं। वहीं, रिषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार कप्तानी पाारी खेल रहे हैं। वे अपनी टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 194 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में खलील दिखा रहे हैं कमान

आईपीएल के मौजूदा सीजन में गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। खलील अहमद ने 6 मैचों में 8.79 की इकोनॉमी से 9 विकेट चटकाए हैं। वे दिल्ली कैपिटल्स के टॉप विकेटटेकर हैं। वहीं, गुजरात के गेंदबाजों पर नजर डालें तो मोहित शर्मा लगातार टीम के लिए विकेट चटका रहे हैं। वे 6 मैचों में 9.39 की इकोनॉमी से 8 विकेट चटकाए हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, हालांकि यहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। डेथ ओवरों में तेज गेंदबाज महत्वपूर्ण होते हैं जहां वे कुछ विकेट हासिल कर सकते हैं।

IPL 2024 Match-32, GT vs DC, गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

दिनांक: 17 मार्च 2024

समय: 7.30 PM

मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: मैथ्यू वेड, रिषभ पंत।

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, साई सुदर्शन।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल।

गेंदबाज: मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, राशिद खान, खलील अहमद।

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: शुभमन गिल।

उप-कप्तान: रिषभ पंत।

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम-11

विकेटकीपर: मैथ्यू वेड, रिषभ पंत।

बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, साई सुदर्शन।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल।

गेंदबाज: मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, राशिद खान, खलील अहमद।

कप्तान: शुभमन गिल।

उप-कप्तान: डेविड वॉर्नर।

आज के मैच की, DC vs GT Dream11 Team: डिसी बनाम जीटी ड्रीम-11 टीम

विकेटकीपर: ऋषभ पंत

बल्लेबाज: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ट्रिस्टन स्टब्स

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल

गेंदबाज: राशिद खान, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, कुलदीप यादव

कप्तान: राशिद खान

उपकप्तान: अक्षर पटेल

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम:

विकेटकीपर - ऋषभ पंत।

बल्लेबाज - शुभमन गिल (कप्तान), डेविड वॉर्नर, साईं सुदर्शन, पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर मैकगर्क।

ऑलराउंडर - अक्षर पटेल।

गेंदबाज - राशिद खान, कुलदीप यादव (उपकप्तान), मोहित शर्मा, नूर अहमद।

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड (Gujarat Titans Squads)

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squads)

रिषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा। यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

(*Disclaimer: आईपीएल में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article