क्रिकेट

Sai Sudharsan: गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 11, 2024, 01:06 AM IST

Sai Sudharsan: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। इस दौरान गुजरात के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेली और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा।

Image

साई सुदर्शन। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।
  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • साई सुदर्शन ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड।

Sai Sudharsan: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी मैदान पर गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का बल्ला जमकर गरजा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ अच्छी शुरुआत की। साई सुदर्शन ने शतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौके और 7 छक्के की मदद से 103 रन की पारी खेली। यह उनका आईपीएल करियर का पहला शतक है। इस शतकीय पारी की बदौलत सुदर्शन ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर कर रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।

सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम है। पंजाब किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने 21 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा पार किया था। इस पारी की बदौलत उन्होंने ऑरेंज कैप भी जीती थी। मार्श के बाद लेंडल सिमंस हैं, जिन्हें 23 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मैथ्यू हेडन ने 2009 में अपने 1000 आईपीएल रन पूरे किए और तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2009 में ऑरेंज कैप जीती थी। सुदर्शन एलीट सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनके बाद जॉनी बेयरस्टो हैं, जिन्होंने 26 पारियां ली है।

दूसरे नंबर पर पहुंचे सचिन

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में साई सुदर्शन पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 1000 रन के आंकड़े को तोड़ने के लिए 25 बार बल्लेबाजी की। अब सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा 31 पारियों में किया था। वहीं, सुदर्शन आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी में 20 लाख रुपये पर गुजरात टाइटंस में शामिल हुए थे। इस धुरंधर बल्लेबाज ने आईपीएल 2022 में 5 मैचों में 145 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल 2023 में 8 मैच खेले और सीजन में 362 रन बनाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article