क्रिकेट

IPL 2024, CSK vs GT: गुजरात के खिलाफ चला माही का जादू, इस खिलाड़ी का लपका शानदार कैच, देखें Video

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 26, 2024, 10:53 PM IST

IPL 2024, CSK vs GT, MS Dhoni brilliant catch: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। इस दौरान एमएस धोनी का एक बार फिर जादू देखने को मिला। उन्होंने लंबी छलांग लगाकर गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी का कैच लपका।

Image

एमएस धोनी ने लपका शानदार कैच। (फोटो- IPL screengrab)

Photo : Twitter

IPL 2024, CSK vs GT, MS Dhoni brilliant catch: इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें मुकाबले में दो चैम्पियन टीमों का आमना-सामना हुआ। टूर्नामेंट के आठवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर विशाल स्कोर खड़ा किया और गुजरात टाइटंस को विशाल लक्ष्य दिया। लेकिन जब गुजरात टाइटंस की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर एमएस धोनी का जादू देखने को मिला। 42 साल के धोनी ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद लंबी छलांग लगाई और विजय शंकर का शानदार कैच लपका। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सर्वाधिक कैच पकड़ने में टॉप पर माही

42 साल के एमएस धोनी विकेट के पीछे से मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। वे आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में टॉप हैं। उन्होंने 252 आईपीएल मुकाबले में कुल 141 कैच लपके हैं, जबकि 42 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किए हैं। वहीं, दिनेश कार्तिक दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 133 कैच लपके हैं, जबकि 36 स्टंप किए हैं। इसी तरह तीसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर रिद्धमान साहा हैं। उन्होंने 163 मैचों में 84 कैच और 26 स्टंप किए हैं।

चेन्नई ने घर में खेली तूफानी पारी

गुजरात के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने अपने घर में तूफानी पारी खेली। शिवम दुबे ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 221.73 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। शिवम ने 23 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। वहीं, टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र अर्धशतक से बस 4-4 रन दूर रहे गए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article